<
Categories: क्रिकेट

Sachin Tendulkar Fees: एक मैच से कितना कमाते थे सचिन तेंदुलकर? IPL से होती थी बंपर कमाई, देखें डिटेल्स

Sachin Tendulkar Fees: सचिन तेंदुलकर आज भी मुंबई इंडियंस के आइकन हैं और टीम के साथ उनकी पहचान अब भी वैसी ही मजबूत बनी हुई है. सचिन सिर्फ एक पूर्व खिलाड़ी नहीं, बल्कि मुंबई इंडियंस के मार्गदर्शक और सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं.

Sachin Tendulkar Fees: सचिन तेंदुलकर आज भी मुंबई इंडियंस के आइकन हैं और टीम के साथ उनकी पहचान अब भी वैसी ही मजबूत बनी हुई है. सचिन सिर्फ एक पूर्व खिलाड़ी नहीं, बल्कि मुंबई इंडियंस के मार्गदर्शक और सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं. खेल से संन्यास लेने के बाद भी वह टीम से जुड़े हुए हैं और युवा खिलाड़ियों को सलाह देते रहते हैं. मुंबई इंडियंस के लिए सचिन सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक विरासत हैं, जिन्होंने टीम की पहचान बनाने में बड़ा योगदान दिया है. सचिन फिलहाल एमआई स्क्वॉड में ऑइकन के रूप में काम कर रहे हैं.
आईपीएल के नियमों के अनुसार, आइकॉन खिलाड़ी को टीम के सबसे ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ी से 15 प्रतिशत अधिक रकम दी जाती थी. इसी वजह से तेंदुलकर उस समय भी लीग के सबसे ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे. 2008 से 2013 के बीच उन्होंने कुल मिलाकर करीब 38 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए. शुरुआत के तीन सालों में उनकी सालाना सैलरी लगभग 4.5 करोड़ रुपये रही, जबकि बाद के सालों में यह बढ़कर करीब 8.28 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.

एक मैच से कितना कमाते हैं सचिन?

अगर एक सीजन के मैचों के हिसाब से देखा जाए, तो तेंदुलकर हर मुकाबले के लिए लगभग 28 लाख से 60 लाख रुपये तक कमाते थे. आज के मुकाबले यह रकम भले कम लगे, लेकिन उस समय के हिसाब से यह काफी बड़ी मानी जाती थी. सचिन ने अपने आईपीएल करियर का अंत भी शानदार अंदाज में किया. 2013 में उन्होंने मुंबई इंडियंस को खिताब जीतने में मदद की. इसके बाद भी वह टीम से जुड़े रहे और मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हुए युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में योगदान दिया.

34000 से ज्यादा इंटरनेशनल रन

मुंबई इंडियंस ने एक बार अपने बयान में कहा था कि वानखेड़े मैदान पर हजारों लोग सिर्फ सचिन को बल्लेबाजी करते देखने के लिए आते थे. कई फैंस तो टिकट न मिलने के बावजूद सिर्फ उनकी एक झलक पाने के लिए स्टेडियम के बाहर इंतजार करते थे. आईपीएल से आगे बढ़कर अगर उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें, तो सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में गिना जाता है. उन्होंने अपने करियर में कुल 34,000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाए, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST

Govinda Extra Marital Affair: गोविंदा की जिंदगी में सुनीता की जगह क्या है? अभिनेता ने बताया हमारे यहां डिवोर्स शब्द ही नहीं है

Govinda Extra Marital Affair: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अपने रिश्ते…

Last Updated: October 25, 2026 19:25:30 IST

Murder of elderly woman in Mathura: मथुरा में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, सिर पर भारी वस्तु से किया हमला

Murder of elderly woman in Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा में बंगाली घाट क्षेत्र की…

Last Updated: October 25, 2026 19:05:19 IST

रामायणम के नए गाने ‘मंगल रंग’ में दिखी राम-सिया की प्रेम कहानी, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

Ramayanam mangal rang song released: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायणम्’ का दूसरा…

Last Updated: October 25, 2026 18:26:15 IST

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; घरों से बाहर निकले लोग

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में रविवार, 25 अक्टूबर को दोपहर 12:51 बजे भूकंप…

Last Updated: October 25, 2026 17:18:42 IST

Judge Ravi Kumar Diwakar transferred: 23 लोगों को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, जानें अब कहां संभालेंगे जिम्मेदारी

Judge Ravi Kumar Diwakar transferred: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अप्रैल से सितंबर के बीच…

Last Updated: October 25, 2026 17:11:00 IST