<
Categories: क्रिकेट

Shivang Kumar: उस्मान तारिक जैसा है SRH का यह स्पिनर; कभी छोड़ दिया था क्रिकेट, फिर धोनी की फिल्म ने बदल दी किस्मत!

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर शिवांग कुमार की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं. कभी हार मानकर क्रिकेट छोड़ दिया था, फिर धोनी की फिल्म ने ऐसी प्रेरणा दी कि आज IPL में मचा रहे हैं शोर.

Shivang Kumar IPL Debut: SRH भले ही पंजाब के खिलाफ मुकाबला हार गई लेकिन गेंदबाज शिवांग कुमार ने पंजाब के 3 अहम विकेट लेकर अपना लोहा मनवाया है. शिवांग कुमार की आईपीएल तक पहुँचने की कहानी वैसी बिल्कुल नहीं है जैसी हम अक्सर सुनते हैं. मुरादाबाद के इस 23 साल के स्पिनर ने इसी सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपना डेब्यू किया, लेकिन उनकी इस कामयाबी के पीछे बड़े फैसलों, मुश्किल वक्त और एक फिल्म ‘MS Dhoni: The Untold Story’ का बड़ा हाथ है. 2026 के मिनी ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदे गए शिवांग के लिए यह मुकाम रातों-रात नहीं आया. 

इस सफर की शुरुआत हुई हरथला की रेलवे कॉलोनी से. उनके पिता प्रवीण कुमार, जो खुद बंगाल के लिए रणजी खेल चुके हैं और रेलवे में चीफ टिकट इंस्पेक्टर हैं, उन्होंने शिवांग की ट्रेनिंग की कमान संभाली. यहाँ एक बड़ा बदलाव हुआ, शिवांग वैसे तो दाएं हाथ के खिलाड़ी थे, लेकिन उनके पिता ने उन्हें लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर बना दिया. शिवांग आज भी अपने पिता के इस फैसले को उनका सबसे बड़ा मास्टरपीस मानते हैं.

जब हार मानकर खेल छोड़ दिया था

हर उभरते खिलाड़ी की तरह शिवांग के जीवन में भी एक ऐसा मोड़ आया जब उन्हें सब खत्म लगने लगा था.अंडर-14 टीम में सिलेक्शन न होने पर वो इतने टूट गए कि 5 महीने तक क्रिकेट से पूरी तरह दूरी बना ली. लगा कि अब करियर शुरू होने से पहले ही थम गया है. लेकिन फिर एक फिल्म ने उनकी सोच बदल दी. ‘MS Dhoni: The Untold Story’ देखने के बाद शिवांग को लगा कि जब धोनी संघर्ष करके वहां तक पहुँच सकते हैं, तो वो क्यों नहीं? धोनी के संघर्ष की कहानी ने उन्हें मैदान पर वापस लौटने का हौसला दिया.  दिलचस्प बात यह है कि शिवांग की यह कहानी पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक(Usman Tariq) से काफी मिलती है. उस्मान ने भी एक बार कहा था कि धोनी की फिल्म देखने के बाद ही उन्होंने क्रिकेट में वापसी की थी.

मैदान पर दिखाया दम

वापसी के बाद शिवांग ने अपनी गेंदबाजी से जवाब देना शुरू किया. घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा, खासकर विजय हजारे ट्रॉफी में जहाँ उन्होंने सिर्फ 3 मैचों में 10 विकेट चटकाए. कर्नाटक के खिलाफ लिए गए 5 विकेटों ने आईपीएल स्काउट्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (T20) में भी उन्होंने 25 रन देकर 3 विकेट जैसे शानदार स्पेल डाले. हालांकि, आईपीएल का रास्ता फिर भी आसान नहीं था. कई ट्रायल दिए और कुछ मौकों पर तो सनराइजर्स हैदराबाद के साथ ट्रायल्स में टाइमिंग की वजह से बात नहीं बन पाई. लेकिन SRH ने उन पर नजर बनाए रखी और ऑक्शन में उन्हें बेस प्राइस पर खरीदकर वो मौका दिया जिसका शिवांग को बरसों से इंतजार था.

हैदराबाद बनाम पंजाब मैच का हाल (SRH vs PBKS)

मैच की बात करें तो आज शनिवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स हैदराबाद को हराकर IPL 2026 में जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने छह विकेट से जीत हासिल की. मैच का हाल जो भी हो लेकिन शिवांग ने पंजाब का 3 विकेट लेकर अपनी उपस्थिति का लोहा मनवाया है 

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

किसकी नजर में सीएम योगी आदित्यनाथ हैं ‘धुरंधर’, अखिलेश यादव के बारे में ये क्या कह दिया?

Pooja Pal on Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी…

Last Updated: April 11, 2026 21:36:45 IST

रेड के बीच विस्फोट से हड़कंप, दो सब-इंस्पेक्टर समेत 5 जख्मी, जेवरात बरामद

बिहार में दरभंगा लूट कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान चलाया जा…

Last Updated: April 11, 2026 21:23:12 IST

हिंदी सिनेमा की वो फिल्म, जिसके लिए एक्टर को मिला था बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, डांसर का निभाया था किरदार

हिंदी सिनेमा में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई, जिसमें एक्टर ने एक्ट्रेस का किरदार निभाया…

Last Updated: April 11, 2026 21:16:05 IST

Asha Bhosle Health Update: मशहूर सिंगर आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती

Asha Bhosle Health Update: देश की जानी-मानी सिंगर आशा भोसले को हार्ट अटैक आया है.…

Last Updated: April 11, 2026 21:28:54 IST

Sanju Samson Century: संजू सैमसन ने चेपॉक में मचाया गदर! ठोका चौथा IPL शतक, इस खास क्लब में हुए शामिल

IPL 2026 के 18वें मैच में संजू सैमसन का 'संजू अवतार' देखने को मिला, चेपॉक…

Last Updated: April 11, 2026 21:23:02 IST

‘चाय पीने वाले गौ हत्यारे’ Sadhivi Aashta Gopal कौन हैं, जिनके बयान से इंटरनेट पर छिड़ी जंग

Sadhivi Aashta Gopal biography: साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती का मूल नाम महिमा शर्मा है, उनके…

Last Updated: April 11, 2026 20:31:42 IST