<
Categories: क्रिकेट

SRH vs DC head to head: टक्कर बराबरी की, रोमांच चरम पर; जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में कौन किस पर है भारी?

SRH vs DC Head to Head: हैदराबाद और दिल्ली के बीच हमेशा से ही कांटे की टक्कर रही है. मैच से पहले देखें दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI

IPL 2026 के 31वें मैच में, आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे. यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा जो शाम 7:30 बजे शुरू होगा. लगातार दो हार झेलने के बाद SRH ने अपने पिछले दो मैच जीतकर शानदार वापसी की है और टीम आज इस लय को बनाए रखने की कोशिश करेगी. DC भी अपने पिछले मैच में जीत हासिल करके आ रही है. अक्षर पटेल की कप्तानी में, इस टीम ने भी लगातार दो मैच हारने के बाद अपने पिछले मुकाबले में जीत के साथ वापसी की है. आज के मैच से जुड़ी सभी जानकारी पाएं, जिसमें संभावित प्लेइंग XI, पिच और मौसम की रिपोर्ट, और हेड-टू-हेड आंकड़े शामिल हैं.

आमने-सामने का मुकाबला (Head-to-Head)

देखा जाए तो दोनों टीमों के बीच टक्कर हमेशा कांटे की रही है. अब तक के रिकॉर्ड्स कुछ इस तरह हैं:

कुल मैच: 26

सनराइजर्स हैदराबाद की जीत: 13

दिल्ली कैपिटल्स की जीत: 12

बेनतीजा : 1

आंकड़ों से साफ है कि पलड़ा लगभग बराबर है, बस हैदराबाद एक कदम आगे है.

पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों की मौज!

आज हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम रनों की बारिश का गवाह बन सकता है. पिच काफी सख्त और सपाट है जिस पर गेंद बल्ले पर बहुत अच्छे से आएगी. यहाँ की काली मिट्टी वाली सूखी पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. शाम को ओस का असर हो सकता है इसलिए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगा ताकि बाद में लक्ष्य का पीछा करना आसान रहे.

मौसम का हाल

हैदराबाद में आज अच्छी-खासी गर्मी है. दिन का तापमान 37°C से 40°C तक जा सकता है. दोपहर हल्की आंधी या बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है, लेकिन अच्छी बात यह है कि मैच शुरू होने तक आसमान साफ हो जाने की उम्मीद है. शाम को जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा उमस बढ़ सकती है, जिससे खिलाड़ियों को थोड़ी थकान महसूस हो सकती है.

संभावित प्लेइंग XI (दोनों टीमें)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, लियाम लिविंगस्टोन/हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन

इम्पैक्ट प्लेयर: एहसान मलिंगा

दिल्ली कैपिटल्स (DC): केएल राहुल, पथुम निसंका, नीतीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, अकीब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

अमित मिश्रा का बड़ा दावा, अनिल कुंबले और विराट कोहली ने दिया था वापसी का भरोसा, फिर नहीं मिला जवाब

Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…

Last Updated: October 23, 2026 19:01:28 IST

ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी! क्वालिफायर की तारीख आई सामने, जानें कब और कैसे मिलेगा टिकट

Cricket in Olympics: लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी से पहले पुरुष और…

Last Updated: October 23, 2026 18:48:28 IST

दिल्ली में मंडराया जल संकट, आधे से ज्यादा इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, चेक करें डिटेल्स

Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…

Last Updated: October 23, 2026 18:34:28 IST

बाराबंकी से तीन बच्चों के बाप संग लापता हुई 5 बच्चों की मां, नकदी-जेवर ले जाने का लगाया आरोप, पीछे छूट गए मासूम!

Married woman and man missing: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 8 अक्टूबर को अमित गुप्ता…

Last Updated: October 23, 2026 18:13:50 IST

Vande Bharat Sleeper Train: यूपी के यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगात, वाराणसी से दिल्ली तक चलेगी ट्रेन

Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसीसे दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है. वाराणसी से दिल्ली…

Last Updated: October 23, 2026 18:02:01 IST

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगा फायदा, किसे बरतनी होगी सावधानी?

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:31:22 IST