SRH vs DC predicted playing XI: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) इस समय जीत के रथ पर सवार है और अपने घर में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में उतरेगी. लगातार दो जीत के बाद हैदराबाद का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है खासकर पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 194 रनों का सफलतापूर्वक बचाव करने के बाद. उस जीत में ईशान मलिंगा, नीतीश रेड्डी, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार की गेंदबाजी का बड़ा हाथ रहा. हालांकि प्रफुल्ल हिंगे का पिछला मैच कुछ खास नहीं रहा लेकिन आखिरी ओवर में उनका संयम टीम के लिए एक पॉजिटिव साइन है.
हैदराबाद की चुनौती
SRH के लिए सबसे बड़ी चिंता उनकी बैटिंग में उतार-चढ़ाव है. अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की सलामी जोड़ी आक्रामक तो है, लेकिन भरोसेमंद साबित नहीं हो पा रही है. इसकी वजह से सारा दबाव ऑरेंज कैप होल्डर हेनरिक क्लासेन पर आ जाता है. अगर दिल्ली को हराना है, तो ईशान किशन और मिडिल ऑर्डर को जिम्मेदारी उठानी होगी.
दिल्ली कैपिटल्स: वापसी की तलाश
टेबल पर पांचवें नंबर पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार दो हार के बाद आरसीबी को हराकर जोरदार वापसी की है. टॉप ऑर्डर लड़खड़ाने के बाद केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभाला तो वहीं डेविड मिलर ने मैच फिनिश कर अपनी पिछली गलतियों की भरपाई की. दिलचस्प बात यह है कि हैदराबाद के मैदान पर दिल्ली का रिकॉर्ड शानदार रहा है. पिछले तीन मैचों में से दो में दिल्ली ने बाजी मारी है.
संभावित प्लेइंग इलेवन (Predicted Playing XIs)
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, लियाम लिविंगस्टोन/हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन
इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा
दिल्ली कैपिटल्स (DC): केएल राहुल, पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, अकीब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन