<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को किस बात से नफरत, जन्मदिन पर केक भी नहीं कटवाया, क्यों जल्दी सो गए थे?

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 गेंदों में तेज अर्धशतक लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने टीम को 8 विकेट से बड़ी जीत दिलाई. मैच के बाद वैभव ने कहा कि कि अपने जन्मदिन पर वह केक कटिंग में शामिल नहीं हो पाए थे, क्योंकि वह जल्दी सो गए थे. लेकिन उन्होंने इस खास मौके को मैदान पर शानदार प्रदर्शन करके सेलिब्रेट किया.

नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया. सिर्फ 15 साल के इस खिलाड़ी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 गेंदों में तेज अर्धशतक लगाकर टीम को 8 विकेट से बड़ी जीत दिलाई. मैच के बाद वैभव ने कहा कि कि अपने जन्मदिन पर वह केक कटिंग में शामिल नहीं हो पाए थे, क्योंकि वह जल्दी सो गए थे. लेकिन उन्होंने इस खास मौके को मैदान पर शानदार प्रदर्शन करके सेलिब्रेट किया.
वैभव ने कहा, “आज की योजना बस पावरप्ले में अच्छी तरह से खेल को लागू करने की थी. शुरुआत में पिच थोड़ी धीमी लग रही थी, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती गई, वह बल्ले पर अच्छी तरह आने लगी. वैभव ने जन्मदिन सेलीब्रेट वाले सवाल पर कहा, “केक कटिंग होनी थी, लेकिन केक लगाने से बचने के लिए मैं जल्दी सो गया.”

सीएसके को 127 पर रोका

मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 127 रन पर रोक दिया. इसके बाद टीम ने सिर्फ 12.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. वैभव ने कहा कि टीम की योजना पावरप्ले में ही मैच पर पकड़ बनाने की थी. शुरुआत में पिच थोड़ी धीमी थी, लेकिन बाद में बल्लेबाजी आसान हो गई. अपनी बल्लेबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि वह डिफेंस भी सोचते हैं, लेकिन इस मैच में उनका फोकस आक्रामक खेलने पर था, क्योंकि छोटे लक्ष्य में पावरप्ले बहुत अहम होता है.

वैभव ने और क्या कहा?

उन्होंने अपने साथी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की भी तारीफ की. वैभव ने कहा कि जायसवाल हर गेंद के बाद उनसे बात करते हैं, सिंगल लेने में मदद करते हैं और उन्हें आत्मविश्वास देते हैं. वहीं कप्तान रियान पराग ने भी वैभव की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वैभव को पूरे सीजन बिना दबाव के खेलना चाहिए और बाहरी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. दूसरी तरफ, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने माना कि शुरुआत में पिच पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था. उन्होंने कहा कि उनकी टीम को शायद थोड़ा और बड़ा स्कोर बनाना चाहिए था, लेकिन आज के क्रिकेट में सही स्कोर का अंदाजा लगाना आसान नहीं है.

Satyam Sengar

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

हत्या, नेचुरल डेथ या साजिश! क्या है होटल में IPL ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत का राज़?

IPL 2026 के रोमांच के बीच मुंबई से एक चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने…

Last Updated: March 31, 2026 17:57:36 IST

Indigo New CEO: इंडिगो को मिला नया सीईओ, जानें कौन हैं विलियम वॉल्श, कितनी नेटवर्थ के मालिक

इंडिगो को अपना नया सीईओ मिल गया है. नए सीईओ के तौर पर विलियम वॉल्श…

Last Updated: March 31, 2026 17:29:59 IST

Gas Discovery: इजिप्ट के बाद अब भारत के इस जगह में मिला गैस का भंडार, लेकिन सप्लाई में लगेगा कितना समय?

Andaman Nicobar Gas Exploration: इजिप्ट के बाद अब भारत के अंडमान बेसिन में गैस का…

Last Updated: March 31, 2026 17:24:17 IST

IPL 2026 Fun: रिंकू सिंह ने MI के ड्रेसिंग रूम से चुराया बैट! तिलक वर्मा ने टोका तो मारी कलटी; देखें वीडियो

IPL 2026 Funny Moment: केकेआर के उप-कप्तान रिंकू सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर…

Last Updated: March 31, 2026 17:48:49 IST

Supreme Court: सालों काम किया तो पक्की समझो अपनी नौकरी! सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बरसों की मेहनत अब बेकार नहीं जाएगी! SC ने माना-…

Last Updated: March 31, 2026 17:19:20 IST

Zero Oil Chhole Recipe: बिना तेल के बनता है ये मसालेदार छोला, बिना सेहत से समझौता किये मिलेगा लाजवाब स्वाद

अगर आप भी डाइटिंग कर रहे हैं या ऑइली फूड खाने से परहेज करते हैं…

Last Updated: March 31, 2026 17:13:57 IST