Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से जमकर रन बन रहे हैं. उन्होंने अब तक 3 मैचों में 122 रन बनाए हैं. इस परफोर्मेंस को अगर मार्केट के हिसाब से देखें तो वैभव सूर्यवंशी से राजस्थान रॉयल्स को गजब का मुनाफा हो रहा है.
वैभव सूर्यवंशी से राजस्थान रॉयल्स को हो रहा कितना मुनाफा?
Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खूब चल रहा है. कल मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खूब चला. जहां वैभव ने 14 गेंदों में 39 रनों की आतिशी पारी खेली. जिसमें उन्होंने 5 छक्के लगाए और राजस्थान रॉयल्स की पारी को गति दी. राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में 3 विकेट के नुकसान पर 150 रनों का स्कोर खड़ा किया. जिसके बाद में मुंबई इंडियंस की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 123 रन ही बना पाई.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बारिश की वजह से यह मैच सिर्फ 11 ओवरों का खेला गया था. आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी की पारी को देखें तो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रन, गुजरात टाइटंस के खिलाप 18 गेंदों में 31 रन और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली.
इन तीनों मैचों के रनोंं को मिलाकर देखें तो उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों में 122 रन बनाए हैं. जिससे उनका स्ट्राइक रेट 248.97 हो जाता है. उन्होंने अब तक 10 चौके और 11 छक्के लगाए हैं, जिसका मतलब है कि उनके 122 रनों में से 106 रन बाउंड्री से आए हैं. यह उनके कुल रनों का 86.9% है. ये किसी ऐसे बल्लेबाज के आंकड़े नहीं हैं जो किसी टूर्नामेंट में धीरे-धीरे अपनी लय तलाश रहा हो. ये तो किसी ऐसे खिलाड़ी के आंकड़े हैं जो मैच में उतरते ही अपना दबदबा बना लेता है.
वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए एक मुनाफे का सौदा लग रहा है. हमारे बैलेंस-शीट विश्लेषण में शामिल आईपीएल के तीन मैचों में वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही ₹3.53 करोड़ का मुनाफ़ा कमा लिया है. मैच में उनका कुल मूल्य ₹3.77 करोड़ है, जबकि उन मैचों के लिए अनुबंध की कुल लागत सिर्फ़ ₹23.57 लाख है. आसान भाषा में अगर इसे समझने का प्रयास करें तो राजस्थान रॉयल्स को बहुत कम लागत पर टॉप-ऑर्डर से ज़बरदस्त मूल्य मिल रहा है.
अगर वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल 2026 की शुरुआत को एक स्टॉक इन्वेस्टमेंट की तरह देखा जाए तो इसका रिटर्न असाधारण लगेगा. हमारे बैलेंस-शीट मॉडल के आधार पर, उनके पहले तीन मैचों ने लागत पर लगभग 15.98 गुना रिटर्न दिया है. इसका मतलब है कि ₹100 का इन्वेस्टमेंट बढ़कर लगभग ₹1,598 हो गया होगा, जबकि ₹1 करोड़ का इन्वेस्टमेंट बढ़कर लगभग ₹15.98 करोड़ हो गया होगा, जिससे लगभग ₹14.98 करोड़ का अनुमानित मुनाफ़ा हुआ होगा और सबसे चौंकाने वाली बात है इसका टाइम फ्रेम. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह रिटर्न सिर्फ तीन मैचों में मिला है.
Tirumala Mandir Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा…
इस वीडियो में उनकी कोई राजनीतिक चमक-धमक नहीं, बल्कि एक साधारण 'दीदी' का रूप दिखाई…
Purnia University Professor Viral Video: एक ही प्लेट में डोसा खाना पूर्णिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर…
सौरव गांगुली ने मोहम्मद शमी का खुलकर सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा कि वह जसप्रीत…
Rishikesh Tourist:ऋषिकेश में गंगा तट पर शराब पी रही हरियाणा की एक महिला पर्यटक को…
Viral Video: गाजियाबाद की एक शादी का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…