<
Categories: देश

‘हमसे चलती है तुम्हारी रोजी-रोटी’ गंगा किनारे शराब पी रही महिला का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

Rishikesh Tourist:ऋषिकेश में गंगा तट पर शराब पी रही हरियाणा की एक महिला पर्यटक को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो मामला गर्मा गया. दोनों के बीच जमकर बहस होने लगी. सामने आए वीडियो में महिला पुलिसकर्मी से उलझते हुए कहती नजर आती है कि यहां की आमदनी पर्यटकों की वजह से ही चलती है.

Rishikesh Viral Video: ऋषिकेश से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. इसमें हरियाणा की एक महिला पर्यटक और पुलिस के बीच बहस होती दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि यह घटना 6 अप्रैल को फूलचट्टी इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक, महिला गंगा के पास बैठकर शराब पी रही थी. यह जगह धार्मिक मानी जाती है, इसलिए वहां इस तरह की चीजों पर रोक है. जैसे ही पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और नियम बताए, वह नाराज हो गई.वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पुलिस से बहस करने लगती है. वह कहती है कि यहां का कामकाज पर्यटकों की वजह से चलता है. उसका कहना था कि वह अपने पैसे से शराब पी रही है और उसे बेवजह परेशान किया जा रहा है.

पति ने संभाला मामला

बहस धीरे-धीरे बढ़ने लगी और माहौल तनावपूर्ण हो गया. इसी दौरान महिला का पति बीच में आया और उसे समझाकर वहां से ले गया. इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई.ऋषिकेश को एक पवित्र और आध्यात्मिक स्थान माना जाता है. गंगा किनारे कई जगहों पर शराब और मांसाहार पूरी तरह से प्रतिबंधित है. पुलिस इन नियमों का पालन कराने के लिए लगातार निगरानी करती रहती है.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. कई यूज़र्स का कहना है कि पर्यटन जरूरी है, लेकिन किसी भी जगह की मर्यादा और नियमों का सम्मान करना भी उतना ही जरूरी होता है. वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि घूमने जाएं तो वहां की संस्कृति का ध्यान जरूर रखना चाहिए.

यहां देखें वीडियो

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, गाड़ी पर दिखा पार्टी का स्टिकर

Saifai Viral Video: मैनपुरी के सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का कथित आपत्तिजनक…

Last Updated: September 20, 2026 23:25:44 IST

क्रिकेट के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Mohammed shami jayant chaudhary meeting: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी से…

Last Updated: September 20, 2026 22:29:25 IST

वो तुम्हारी पत्नी है… सलमान ने कटरीना के लिए लिया स्टैंड तो विक्की कौशल पर भड़के लोग, जमकर किया ट्रोल

Katrina Kaif trolling: सलमान खान के ‘बिग बॉस’ वीकेंड का वार में बॉडी शेमिंग और…

Last Updated: September 20, 2026 21:52:54 IST

एक तरफ जेल में इमरान खान का मेडिकल चेकअप, दूसरी तरफ बहन अलीमा हिरासत में… क्या है पूरा मामला?

Imran Khan Health Update: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर चल…

Last Updated: September 20, 2026 20:56:03 IST

तमन्ना का फिर दिखा डांस का जलवा, सिद्धार्थ मल्होत्रा संग ‘ठुम्मक ठुम्मक’ में मचाया धमाल

Thummak Thummak song: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द व्वान' के नए डांस…

Last Updated: September 20, 2026 20:21:15 IST

पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर प्यार और शादी का वादा…मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिए गए सौरव गुर्जर

Saurav Gurjar complaint: 'महाभारत' के भीम और रेसलर सौरव गुर्जर के खिलाफ एक महिला की…

Last Updated: September 20, 2026 20:04:24 IST