<
Categories: क्रिकेट

KKR से हार का गम नहीं झेल पाए वैभव सूर्यवंशी, मैदान पर बच्चों की तरह फूट-फूटकर रोए, देखें VIDEO

Vaibhav Suryavanshi Crying Video: राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को केकेआर के खिलाफ मिली हार के बाद रोते हुए देखा गया. उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. नीचे देखें वीडियो...

Vaibhav Suryavanshi Viral Video: 15 साल के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट के मैदान पर अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की बैटिंग के सामने दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाज भी फीके नजर आते हैं. हालांकि इस उभरते स्टार खिलाड़ी के बीच एक मासूम बच्चा है, जो मैच हारने के बाद अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाता है. वैभव सूर्यवंशी को अक्सर खराब शॉट खेलकर आउट होने के बाद रोते हुए देखा गया है. बीते रविवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ.

19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इस हार के बाद वैभव सूर्यवंशी का दिल टूट गया. केकेआर से मिली हार के बाद वैभव सूर्यवंशी फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दिए. उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

मैच के बाद रोते दिखे वैभव सूर्यवंशी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव सूर्यवंशी मैदान में किसी एक कोने में निराश होकर बैठे हुए हैं. उनका यह वीडियो पीछे से शूट किया गया है, जिसमें उनका जर्सी नंबर साफ दिखाई दे रहा है. वीडियो में वैभव सूर्यवंशी अपनी टोपी उतारकर मुंह छिपाते दिखाई देते हैं, तो कभी वह अपने आंसू पोछते हैं. इसी दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की स्क्वाड का एक खिलाड़ी दौड़ता हुआ वैभव सूर्यवंशी के पास आता है. केकेआर का खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के कंधे पर हाथ रखकर समझाने लगता है. दरअसल, वैभव सूर्यवंशी अभी सिर्फ 15 साल के हैं. उनके अंदर बच्चों के इमोशन भरे हुए हैं, जो अपनी टीम को सिर्फ मैच जीतते देखना चाहते हैं. ऐसे में जब उनकी टीम को आखिरी ओवर में मैच हार का सामना करना पड़ा, तो वो अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए. नीचे देखें वीडियो…

फिफ्टी से चूके वैभव सूर्यवंशी

इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार पारी खेली. उन्होंने केकेआर के खिलाफ 28 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 2 छक्के और 6 चौके आए. वह सिर्फ 4 रन से अपने अर्धशतक से चूक गए. वरुण चक्रवर्ती ने वैभव सूर्यवंशी को अपना शिकार बनाया. आउट होने के बाद वैभव सूर्यवंशी काफी निराश दिखाई दिए थे.

कैसा रहा मैच?

मैच की बात करें, राजस्थान रॉयल्स (RR) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए थे. राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 39 रनों की पारी खेली. उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाया. इसके बाद केकेआर ने टारगेट का पीछा करते हुए खराब शुरुआत की. कैमरन ग्रीन और रोवमैन पॉवेल ने पारी को संभाल लिया. ग्रीन ने 27 और पॉवेल ने 23 रन बनाए. फिर आखिर में रिंकू सिंह ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. अनुकूल रॉय ने रिंकू सिंह का पूरा साथ किया, जिनके बल्ले से 29 रन आए. इसके दम पर केकेआर ने इस सीजन की पहली जीत दर्ज की.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Petrol Diesel Price 3 October 2026: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…

Last Updated: October 3, 2026 07:32:54 IST

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST