<
Categories: जॉब

CRPF Vacancy 2026: सीआरपीएफ में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन, बेहतरीन है सैलरी

Sarkari Naukri CRPF Recruitment 2026: सीआरपीएफ में नौकरी (Govt Jobs) पाने का एक बेहतरीन अवसर है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले दिए गए तमाम खास बातों को गौर से पढ़ें.

CRPF Recruitment 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो देश सेवा का सपना देखते हैं. इसके लिए सीआरपीएफ कांस्टेबल (टेक्निकल, ट्रेड्समैन और पायनियर) के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. जो कोई भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. यह भर्ती अभियान आज यानी 20 अप्रैल से शुरू होगा और इच्छुक उम्मीदवार 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन केवल आधिकारिक भर्ती पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.

इस भर्ती के तहत कांस्टेबल (टेक्निकल और ट्रेड्समैन) के लिए कुल 9,175 पद उपलब्ध हैं. इनमें से 9,096 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 79 पद महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं. इसके अलावा, कांस्टेबल (पायनियर) के लिए 20 अतिरिक्त रिक्तियां भी इसी प्रक्रिया के तहत भरी जाएंगी. बड़ी संख्या में पद और स्पष्ट चयन प्रक्रिया इसे आकर्षक बनाती है. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें.

टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों की नियुक्ति राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के आधार पर की जाएगी, जबकि पायनियर पदों के लिए चयन अखिल भारतीय स्तर पर होगा.

योग्यता मानदंड: आयु और नागरिकता

आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है. आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है:

कांस्टेबल (ड्राइवर): 21 वर्ष से 27 वर्ष
अन्य ट्रेड्स (जैसे मैकेनिक, बढ़ई, दर्जी, कुक आदि): 18 वर्ष से 23 वर्ष
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी.

आरक्षित वर्गों को आयु में छूट

सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है:
SC/ST: 5 वर्ष
OBC: 3 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक: सेवा अवधि घटाने के बाद 3 वर्ष
1984 दंगा पीड़ितों के आश्रित: 5 से 10 वर्ष तक (श्रेणी अनुसार)

चयन प्रक्रिया: कई चरणों से गुजरना होगा

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और चरणबद्ध होगी. उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा में अभ्यर्थियों को हिंदी या अंग्रेजी माध्यम चुनने का विकल्प मिलेगा.

CBT के बाद उम्मीदवारों को निम्न चरणों से गुजरना होगा:
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट(PST)
ट्रेड/स्किल टेस्ट
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV)
मेडिकल टेस्ट

अंतिम चयन तभी होगा जब उम्मीदवार सभी चरण सफलतापूर्वक पास कर लें.

आवेदन करते समय रखें इन बातों का ध्यान

उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. नाम, जन्म तिथि और अन्य व्यक्तिगत जानकारी मैट्रिक प्रमाणपत्र के अनुसार ही होनी चाहिए, क्योंकि बाद में किसी भी बदलाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा. यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि शारीरिक या मानसिक रूप से अक्षम उम्मीदवार इन पदों के लिए योग्य नहीं हैं.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Beetroot Radish Pickle: आम-मिर्च का अचार छोड़िए, इस बार बनाएं चुकंदर-मूली का चटपटा अचार, 10-15 मिनट में होगा तैयार

Beetroot Radish Pickle: आम और मिर्च के अचार से अलग इस बार चुकंदर और मूली…

Last Updated: September 12, 2026 23:31:15 IST

Joe Root record: जो रूट ने सचिन तेंदुलकर का तोड़ा बड़ा टेस्ट रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज

Joe Root record: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट…

Last Updated: September 12, 2026 23:03:57 IST

Dubai Trip Budget: लाखों नहीं, इतने रुपये में हो जाएगी 7 दिन की दुबई ट्रिप, फ्लाइट से होटल तक जानें पूरा खर्च

Dubai Trip Budget: दुबई घूमने के लिए जरूरी नहीं कि लाखों रुपये खर्च किए जाएं.…

Last Updated: September 12, 2026 22:23:20 IST

When is Hartalika Teej: हरतालिका तीज पर ग्रहों की खास चाल, बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

When is Hartalika Teej: हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा. इस बार…

Last Updated: September 12, 2026 21:51:17 IST

भाई का फोन नहीं उठा रहे थे एयरलाइन कैप्टन, होटल का कमरा खुला तो उड़ गए होश…डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Delhi Hotel Captain death: दिल्ली के वसंत कुंज स्थित होटल द ग्रैंड में एक एयरलाइन…

Last Updated: September 12, 2026 20:57:41 IST