<
Categories: क्रिकेट

RR vs SRH: हिंगे के बोल पड़े भारी! वैभव सूर्यवंशी का बल्ला बने बदले की कहानी, वीडियो वायरल

RR vs SRH: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में वैभव सूर्यवंशी ने प्रफुल्ल हिंगे से अपना बदला पूरा किया. आखिरी मैच में गोल्डन डक पर आउट करने वाले गेंदबाज को वैभव सूर्यवंशी ने लगातार 4 छक्के लगाए. देखें वीडियो...

Vaibhav Suryavanshi vs Praful Hinge: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में वैभव सूर्यवंशी ने तहलका मचा दिया. जहां एक ओर सभी लोग वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की बल्लेबाजी का आनंद ले रहे थे. वहीं, दूसरी ओर फैंस की नजरें वैभव सूर्यवंशी बनाम प्रफुल्ल हिंगे पर थीं. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी साहस और बदले की कहानी पेश की, जिसे देख सभी लोग हैरान रह गए. दरअसल, इस सीजन राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दो मुकाबले खेले गए. पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी गोल्डन डक पर आउट हो गए थे.

हैदराबाद की ओर से डेब्यू करने वाले युवा तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी को अपना पहला शिकार बनाया था. वैभव सूर्यवंशी उस मुकाबले में बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. इस मुकाबले के बाद प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़े बोल बोले थे. प्रफुल्ल ने बताया कि कैसे उन्होंने टीम मीटिंग में वैभव सूर्यवंशी को आउट करने का प्लान बनाया था. इस मुकाबले के 12 दिन बाद ही वैभव सूर्यवंशी ने अपना बदला लिया.

वैभव सूर्यवंशी का बदला!

प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) ने अपने डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी को गोल्डन डक पर आउट कर दिया था. ऐसे में जब 25 अप्रैल को प्रफुल्ल हिंगे एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी के सामने आए, तो अलग ही नजारा देखने को मिला. राजस्थान बनाम हैदराबाद के मैच में प्रफुल्ल हिंगे पहला ओवर डालने आए. यशस्वी जायसवाल ने पहली गेंद पर सिंगल लेकर वैभव सूर्यवंशी को स्ट्राइक दी. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने पहली गेंद डॉट खेली. इसके बाद उन्होंने अपना असली रूप दिखाया.

वैभव सूर्यवंशी ने हिंगे के पहले ही ओवर अगली 4 गेंदों पर लगातार 4 गगनचुंबी छक्के लगाए. वैभव सूर्यवंशी ने 4 छक्के की मदद से प्रफुल्ल हिंगे के पहले ही ओवर में 25 रन बटोर लिए. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख प्रफुल्ल हिंगे के होश उड़ गए थे. उनके चेहरे पर साफ निराशा दिखाई दे रही थी. इसके बाद काफी देर तक प्रफुल्ल हिंगे को गेंदबाजी अटैक से दूर रखा गया.  इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

प्रफुल्ल हिंगे ने दिया था बड़ा बयान

IPL 2026 में राजस्थान बनाम हैदराबाद के पहले मैच में प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी को पहली ही गेंद पर आउट कर दिया था. उस मैच में प्रफुल्ल हिंगे ने 4 विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाया था. इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्रफुल्ल हिंगे को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया था. इस दौरान हिंगे ने कहा था कि मीटिंग में उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के बारे में चर्चा की थी. हिंगे ने कहा कि मैं वैभव को राउंड द विकेट बॉलिंग करना चाहता था, लेकिन बॉलिंग कोच ने उन्हें एक गेंद के लिए ओवर द विकेट ही जाने के लिए कहा था. इसकी मदद से ही प्रफुल्ल हिंगे को वैभव सूर्यवंशी का बड़ा विकेट मिला था. हालांकि वैभव सूर्यवंशी भी अगले मैच में अपना बदला लेने के लिए तैयार बैठे थे.

वैभव सूर्यवंशी ने ठोका दूसरा IPL शतक

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतक लगाया. इसी के साथ सूर्यवंशी ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 36 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है. साथ ही वह किसी अनकैप्ड प्लेयर द्वारा आईपीएल में 2 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी के दौरान मैदान के चारों ओर शॉट लगाए.

इतनी शानदार पारी खेलने के बावजूद भी वैभव सूर्यवंशी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. वैभव सूर्यवंशी के शतक के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 228 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में उतरी हैदराबाद की टीम ने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक की मदद से 18.3 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…

Last Updated: October 24, 2026 18:57:21 IST

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? क्या है इसके पीछे की वजह, जानकर चौंक जाएंगे!

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:59:46 IST

नीले ड्रम हत्याकांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…

Last Updated: October 24, 2026 18:28:28 IST