<
Categories: क्रिकेट

‘ये 14 साल का नहीं है…’ वैभव सूर्यवंशी पर आया ललित मोदी का बयान, बोले- यकीन नहीं होता…

पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा चेहरा बनेंगे. आईपीएल के जनक माने जाने वाले ललित मोदी ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार वैभव को बल्लेबाजी करते देखा, तो उन्हें अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ.

पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा चेहरा बनेंगे. आईपीएल के जनक माने जाने वाले ललित मोदी ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार वैभव को बल्लेबाजी करते देखा, तो उन्हें अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के साथ द ओवरलैप क्रिकेट शो में बातचीत के दौरान मोदी ने कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि यह लड़का सिर्फ 14 साल का है.

ललित मोदी ने कहा, “मैं आपको बता सकता हूं कि यह लड़का भविष्य में भारतीय क्रिकेट का चेहरा बनेगा. उसके चेहरे पर जो आत्मविश्वास है, वह कमाल का है. वह सिर्फ 14 साल का है. मेरा बेटा भी 14 साल का है और जब मैंने इस बच्चे को बल्लेबाजी करते देखा तो मुझे यकीन नहीं हुआ. मैंने सोचा, ‘यह संभव ही नहीं है. यह लड़का 14 साल का कैसे हो सकता है?’”

हालांकि ललित मोदी ने यह नहीं बताया कि वह किस मैच की बात कर रहे थे, लेकिन माना जा रहा है कि वह आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की बात कर रहे थे. मोदी ने आगे कहा कि उन्होंने वैभव की उम्र जानने के लिए इंटरनेट पर खोज की और लोगों को फोन भी किया, क्योंकि उन्हें बहुत हैरानी हुई थी. उन्होंने कहा, “मैं बार-बार पूछ रहा था कि क्या यह सच है या कोई मजाक कर रहा है. लेकिन हर बार जब मैंने उसे खेलते देखा, उसने सबको पीछे छोड़ दिया.”

माइकल वॉन ने हालांकि चिंता जताई कि आईपीएल में सफलता मिलने के बाद वैभव सूर्यवंशी इतनी कम उम्र में पैसा और शोहरत कैसे संभाल पाएंगे. इस पर ललित मोदी ने माना कि यह वह चीज है, जिस पर आईपीएल को अब काम करने की जरूरत है, ताकि युवा खिलाड़ियों का सही तरीके से ध्यान रखा जा सके. उन्होंने कहा कि आईपीएल ने कई खिलाड़ियों को महंगी घड़ियों, लग्जरी कारों और शोहरत का दीवाना बना दिया है. 

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

नवंबर में अभी कई दिन बंद रहेंगे बैंक, दिवाली से गुरु नानक जयंती तक छुट्टियों की भरमार, UPI-ATM जैसी सेवाएं रहेंगी चालू

दिवाली से जुड़े त्योहारों के कारण देश के कई शहरों में आज बैंक बंद हैं.…

Last Updated: November 9, 2026 13:14:00 IST

Watch Video: चलती बाइक पर अचानक गले में फंसा दुपट्टा, बाल-बाल बची महिला; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो

Viral Video: वीडियो में वह अपने स्कार्फ से चेहरा ढककर और हेलमेट पहने हुए बाइक…

Last Updated: November 9, 2026 13:07:09 IST

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अगले साल बड़ी खुशखबरी? 7.5% GDP ग्रोथ के बाद और तेजी की उम्मीद, NSE प्रमुख ने बताई वजह

NSE प्रमुख Ashishkumar Chauhan का मानना है कि अगले साल भारत की GDP ग्रोथ में…

Last Updated: November 9, 2026 12:59:56 IST

IPL 2027 में खेलेंगे MS Dhoni? दिवाली की तस्वीरों के बीच माही के फैसले पर टिकी फैंस की नजरें

MS Dhoni IPL 2027: साक्षी धोनी की दिवाली तस्वीरें वायरल हैं. जानें क्या माही अगले…

Last Updated: November 9, 2026 12:57:19 IST

Lucknow Bus Accident: छठ मनाने घर जा रहे थे यात्री, 40 फीट गहरी खाई में गिरी बस; 3 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

Agra Lucknow Expressway Bus Accident: छठ मनाने बिहार जा रहे यात्रियों की बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे…

Last Updated: November 9, 2026 13:15:22 IST

Bhai Dooj 2026: भाई दूज कब है, 11 या 12 नवंबर? जानें सही तारीख, तिलक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Bhai Dooj 2026 Date: भाई दूज 11 नवंबर को मनाई जाएगी या 12 नवंबर को?…

Last Updated: November 9, 2026 12:49:48 IST