<
Categories: क्रिकेट

वैभव को जल्दी टीम इंडिया में लाओ, सूर्यवंशी का डेब्यू कराने को उतावला हुआ पूर्व कोच

रवि शास्त्री ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें जल्द भारत की टी20 टीम में शामिल करने की मांग की है. जानिए आईपीएल 2026 में उनके शानदार प्रदर्शन और इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर क्या कहा गया.

पूर्व भारतीय क्रिकेट कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की जमकर तारीफ की है और कहा है कि उन्हें जल्द ही भारत की सीनियर टी20 टीम में जगह मिलनी चाहिए. शास्त्री का मानना है कि यह युवा खिलाड़ी पहले ही इंटरनेशनल स्तर पर खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है.

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी. इसके बाद आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने अपने आक्रामक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 11 पारियों में 440 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 236.56 का रहा है, जो बेहद शानदार माना जाता है. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केवल 36 गेंदों में शतक भी लगाया. इसके अलावा उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए हैं और 40 छक्कों के साथ इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने हैं. रवि शास्त्री ने कहा कि इस तरह का निडर और आक्रामक खेल देखने के बाद चयनकर्ताओं को उन्हें जल्दी मौका देना चाहिए.

भारत की टी20 टीम में एंट्री की मांग
शास्त्री के अनुसार टी20 क्रिकेट युवा खिलाड़ियों को मौका देने का सबसे अच्छा प्रारूप है. उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल करने का रास्ता लगभग खुला है. उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि भारत के आयरलैंड दौरे पर उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू का अवसर दिया जा सकता है. शास्त्री ने कहा कि उम्र से ज्यादा महत्वपूर्ण प्रदर्शन होता है, और वैभव ने यह साबित कर दिया है कि वह किसी भी स्तर पर खेल सकते हैं. वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी और तेजी से बढ़ता करियर उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य का सितारा बनाता है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

Delhi Metro में ढिशुम-ढिशुम; सीट के लिए लड़ाई, महिला ने पुरुष यात्रियों को मारा थप्पड़, Video Viral

Delhi Metro: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है…

Last Updated: October 6, 2026 15:38:18 IST

बहाने से झोपड़ी में ले गया, फिर वहां… ग्रामीणों ने टीचर को बनाया बंधक, पेड़ से बांधकर पीटा, Video Viral

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा…

Last Updated: October 6, 2026 15:42:46 IST

IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के खेल पर बारिश का साया! क्या लखनऊ में धुल जाएगा आज का महामुकाबला?

IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पहले टी20 पर बारिश का साया…

Last Updated: October 6, 2026 13:23:07 IST

परदादा लाइट के खंभे से गिरे थे, परपोते शिव मांडलिक ने वही खंभा जमीन पर उतार दिया

अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 5 अक्टूबर: साल 1956। गांव में लक्ष्मणभाई काम के लिए लाइट के…

Last Updated: October 6, 2026 13:07:26 IST

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: आज लखनऊ में होगा महामुकाबला! जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की…

Last Updated: October 6, 2026 13:23:53 IST