PBKS vs RCB: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से पहले आरसीबी को अपना कप्तान बदलना पड़ा है. पंजाब किंग्स के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच में रजत पाटीदार की जगह जितेश शर्मा कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरे हैं. जानें वजह...
पंजाब किंग्स के खिलाफ जितेश शर्मा बने आरसीबी के कप्तान.
PBKS vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स का मैच धर्मशाला के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में आरसीबी को अपना कप्तान बदलना पड़ गया है. दरअसल, पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस के लिए कप्तान रजत पाटीदार मैदान पर नहीं आए. उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा कप्तान के तौर पर मैदान पर दिखाई दिए. जितेश शर्मा आज के मैच में आरसीबी की कमान संभालेंगे, जो पंजाब किंग्स की भी कप्तानी कर चुके हैं.
जितेश शर्मा को कप्तान के तौर पर देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया. फैंस के मन में सवाल आया कि आखिर रजत पाटीदार (Rajat Patidar) इस मैच से बाहर क्यों हो गए. टॉस के समय जितेश शर्मा ने खुद इसके पीछे की वजह बताई. जितेश शर्मा ने बताया कि रजत पाटीदार चोटिल हैं, जिसके चलते वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं.
आरसीबी के स्टैंड बाय कप्तान जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) ने बताया कि रजत पाटीदार अपनी चोट से तेजी से रिकवरी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पाटीदार हैदराबाद में होने वाले आखिरी लीग स्टेज मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. आरसीबी फैंस भी दुआ कर रहे हैं कि रजत पाटीदार जल्दी ही फिट हो जाएं, क्योंकि कुछ ही दिनों बाद प्लेऑफ के मुकाबले शुरू हो जाएंगे. ऐसे में रजत पाटीदार का मैदान पर होना आरसीबी के लिए बेहद जरूरी है.
आरसीबी की टीम रविवार यानी 17 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में अपना 13वां मैच खेल रही है. इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतर गई है. अगर आरसीबी इस मैच में जीत हासिल करती है, तो प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लेगी. आरसीबी के पास अभी 16 प्वाइंट्स हैं. वहीं, पंजाब किंग्स के लिए यह मैच बेहद अहम होने वाला है. प्लेऑफ में जाने के लिहाज से यह मैच पंजाब के लिए जीतना जरूरी है. अगर पंजाब को हार मिलती है, तो उनके लिए प्लेऑफ का राह थोड़ी मुश्किल हो जाएगी.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड और सुयश शर्मा.
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा…
IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पहले टी20 पर बारिश का साया…
अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 5 अक्टूबर: साल 1956। गांव में लक्ष्मणभाई काम के लिए लाइट के…
IND vs WI 1st T20 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की…
Raju Kher: अनुपम खेर के भाई राजू खेर ने हाल ही में बताया कि उन्होंने…
सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में सूरत की हिल्स हाईस्कूल…