<
Categories: क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी को चुभ गई थी प्रफुल्ल हिंगे की ‘वो’ बात, 15 दिन बाद लगातार 4 छक्के जड़कर लिया बदला! खुद बताई अंदर की बात

Vaibhav Sooryavanshi: प्रफुल्ल हिंगे की टिप्पणी ने वैभव सूर्यवंशी को अंदर तक परेशान कर दिया था. जयपुर के मैदान पर वैभव ने न सिर्फ 4 छक्के जड़कर अपना हिसाब बराबर किया, बल्कि बल्ले से अपनी काबिलियत का लोहा भी मनवाया. पढ़िए उन्होंने क्या कहा?

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर की शुरुआत शार्दुल ठाकुर की गेंद पर छक्का लगाकर की थी. इसी सीजन की शुरुआत में उन्होंने जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर एक बार फिर सबको चौंका दिया था लेकिन 13 अप्रैल को हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में, वैभव पारी की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए थे. उनका विकेट नागपुर के 24 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने अपने डेब्यू मैच में ही ली थी और वैभव शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. मैच के बाद, हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने कहा कि उन्होंने वैभव को पहले भी आउट किया है, और वह इस मैच में उन्हें बाउंसर डालकर आउट करने की खास योजना के साथ आए थे.

प्रफुल्ल हिंगे की शायद यही वो बात थी जिसने वैभव को साफ तौर पर ठेस पहुंचाई थी. लगभग दो हफ़्ते बाद 25 अप्रैल को इस बार जयपुर में  जब राजस्थान और हैदराबाद की टीमें एक बार फिर आमने-सामने हुईं तो वैभव ने हिंगे के खिलाफ ज़ोरदार पलटवार किया. पारी के पहले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने हिंगे की पांच गेंदों का सामना किया खास तौर पर ओवर की दूसरी से छठी गेंद तक. तीसरी, चौथी, पांचवी और छठी गेंद हवा में उड़ती हुई बाउंड्री लाइन के पार चली गईं और स्कोर 6, 6, 6 और 6 चला गया. इस दौरान वैभव ने हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों में 103 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 12 छक्के शामिल थे और उनका स्ट्राइक रेट 279 था. दुनिया एक बार फिर वैभव की काबिलियत को मानने पर मजबूर हो गई और वैभव ने अपना पिछला हिसाब बल्ले से सफलतापूर्वक ले लिया था. इसका पता एक इंटरव्यू में चलता है जॉब वह राजस्थान के मैनेजर रोमी भिंडर से बात कर रहे होते हैं.

‘जब कोई निजी टिप्पणी करता है’

इस मैच के बाद एक इंटरव्यू में राजस्थान टीम के मैनेजर रोमी भिंडर से बात करते हुए कहा ‘मैं एक खास सोच के साथ मैदान पर उतरा था. खास तौर पर उस गेंदबाज़ के खिलाफ. पिछले मैच में आउट होने के तुरंत बाद, जब मैंने अपना फ़ोन देखा तो मुझे तरह-तरह की बातें देखने को मिलीं. आम तौर पर मैं ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देता लेकिन जब कोई निजी टिप्पणी करता है तो मुझे थोड़ा बुरा जरूर लगता है,’

उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने खिलाफ होने वाली हर आलोचना का जवाब सिर्फ़ अपने बल्ले से देंगे. किसी को भी शब्दों से जवाब नहीं देना चाहिए. बल्कि बल्ले से जवाब देना चाहिए. वैभव इस बात से साफ़ तौर पर निराश दिखे कि उस मैच में शतक बनाने के बावजूद, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. उन्हें लगा कि अगर उन्होंने बीस-एक रन और बनाए होते तो मैच का नतीजा शायद बिल्कुल अलग होता.

वैभव सूर्यवंशी ने प्रफुल्ल हिंगे को गले लगाया

इसके बाद, जब वैभव SRH के खिलाड़ियों से हाथ मिला रहे थे तो उनकी मुलाक़ात प्रफुल्ल हिंगे से भी हुई. वही गेंदबाज़ जिसके ख़िलाफ़ उन्होंने एक ही ओवर में चार छक्के जड़े थे. जब मैच के बाद दोनों दोबारा मिले तो वैभव ने हिंगे को देखा और उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई. फिर दोनों ने एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST