<

Rewa Traffic Police: रीवा एसपी का एक्शन मोड! 43 डिग्री की तपिश में सड़क पर उतरे, संभाली ट्रैफिक की कमान

Rewa Traffic Police: मध्य प्रदेश समेत देश भर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. इसी बीच एमपी के रीवा शहर में ऐसा नजारा देखने को मिला है, जिसे देखकर सभी को गर्व महसूस हो रहा है. रीवा एसपी 43 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में सड़क पर उतरकर ट्रैफिक की कमान संभालते दिखाई दिए.

Rewa Traffic Police: शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने मंगलवार को 43 डिग्री की भीषण गर्मी के बीच स्वयं सड़क पर उतरकर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया.

दोपहर की तेज गर्मी में एसपी अचानक शहर के सबसे व्यस्त जय स्तंभ चौक पहुंचे. उन्हें चौराहे के बीच खड़े होकर यातायात संचालन और व्यवस्थाओं की निगरानी करते देख आम नागरिकों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. इस दौरान उन्होंने स्वयं वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी.

रीवा शहर में जाम से परेशान लोग

रीवा शहर में पिछले कुछ समय से ट्रैफिक व्यवस्था लगातार बदहाल बनी हुई है. जिन मार्गों पर पहले 10 से 15 मिनट में पहुंचा जा सकता था, वहां अब लोगों को डेढ़ से दो घंटे तक जाम में फंसना पड़ रहा है. शहर की प्रमुख सड़कों से लेकर हाईवे तक जाम की समस्या ने आमजन का जीवन प्रभावित कर दिया है.

निरीक्षण के दौरान एसपी ने चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए. साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले कई चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई.

एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान की इस सक्रियता और समर्पण की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है. इससे पहले नगर निगम के नवागत आयुक्त ने भी सुबह शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया था. प्रशासन की लगातार सक्रियता से अब शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद जगी है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST