<
Categories: क्रिकेट

‘वैभव सूर्यवंशी फ्यूचर में बड़ा स्टार बनेगा…’ बिहार के लाल की तारीफ में शोएब अख्तर समेत अन्य पाकिस्तानी

वैभव सूर्यवंशी के धमाकेदार IPL प्रदर्शन पर पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटरों और एक्सपर्ट्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ ने खुलकर तारीफ की, तो कुछ तो उनके फैन ही हो गए हैं. शोएब अख्तर, तनवीर अहमद और रमीज राजा ने क्या कहा है आइए जानते हैं.

राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और लगभग ज्यादातर क्रिकेटर्स उनके फैन बन हो गए हैं. उनके धमाकेदार IPL प्रदर्शन पर पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटरों और एक्सपर्ट्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ ने खुलकर तारीफ की, तो कुछ तो उनके फैन ही हो गए हैं. शोएब अख्तर, तनवीर अहमद और रमीज राजा ने क्या कहा है आइए जानते हैं.

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने वैभव की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद खास टैलेंट बताया. उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में इस तरह की पावर-हिटिंग और निडर बल्लेबाजी “असाधारण” है और वैभव फ्यूचर में एक बड़ा स्टार खिलाड़ी बन सकता है.

तनवीर अहमद ने क्या कहा?

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर तनवीर अहमद ने भी वैभव की बल्लेबाजी पर हैरानी जताई. उन्होंने कहा कि वैभव की टाइमिंग, शॉट-सेलेक्शन और अटैकिंग उम्र से कहीं आगे की लगती है. हालांकि कुछ मौकों पर उन्होंने वैभव की परीक्षा बड़े इंटरनेशनल स्तर पर देखने की बात भी कही.

रमीज रजा ने क्या कहा?

पूर्व पाकिस्तान कप्तान रमीज राजा ने वैभव को “फियरलेस जेनरेशन” का हिस्सा बताया और कहा कि नई पीढ़ी के बल्लेबाज बिना दबाव के खेलते हैं, और वैभव उसका शानदार उदाहरण हैं. सोशल मीडिया क्लिप्स में उन्होंने उनकी मैच-अवेयरनेस और अटैकिंग माइंडसेट की सराहना की.

क्यों हो रही है इतनी चर्चा?

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी करते हुए बेहद कम उम्र में शतक जड़ने का कारनामा किया. अभी तक वैभव 8 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने कुल 357 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 2 अर्धशतक आए हैं.  उनका स्टाइक रेट करीब 234 का रहा है जबकि औसत 44 का. हालांकि वैभव ऑरेंज कैप की रेस में पीछे हैं. वह फिलहाल ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST