Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुवाहाटी के मैदान पर उतरेंगे. इस मैच में 15 साल के युवा बल्लेबाज के सामने जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर जैसे दिग्गज गेंदबाज होंगे. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वैभव सूर्यवंशी इन गेंदबाजों के खिलाफ कैसी बल्लेबाजी करते हैं.
वैभव सूर्यवंशी बनाम जसप्रीत बुमराह.
MI vs RR: IPL 2026 के 11वें दिन मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत होने वाली है. यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. इस मुकाबले में 15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) राजस्थान रॉयल्स की ओर से मुंबई के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. इस मैच में सभी फैंस की नजरें वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह पर होंगी. फैंस देखना चाहते हैं कि जब 15 साल का युवा बल्लेबाज भारत के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने मैदान पर उतरेगा, तो उनका सामना कैसा करेगा. सिर्फ बुमराह ही नहीं, मुंबई इंडियंस की टीम में ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर जैसे दिग्गज गेंदबाज भी खेलते दिखाई दे सकते हैं. इन सभी गेंदबाजों के पास सालों का अनुभव है, जो पावरप्ले में अपनी धारदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. खासकर जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर के सामने दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाज बेबस दिखाई देते हैं.
IPL 2025 में वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) आमने-सामने नहीं हुआ. उस सीजन में खेले गए मैच में वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने 2 ही गेंदों में वैभव सूर्यवंशी को आउट कर पवेलियन भेज दिया था. इसकी वजह से फैंस को वैभव बनाम बुमराह की बैटल देखने को नहीं मिली थी, लेकिन इस साल लोगों की नजरें इन खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी.
15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी. वैभव ने सीएसके के खिलाफ 17 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ दूसरे मुकाबले में वैभव ने 18 गेंदों पर 31 रनों की तूफानी पारी खेली थी.
वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक आईपीएल में कुल 9 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान वैभव के बल्ले से 213 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए हैं. इसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं. IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अलग ही लय में नजर आ रहे हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं. बता दें कि इस सीजन मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी सबसे मजबूत मानी जा रही है.
Ashish Nehra Viral Video: गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों का एक वीडियो सामने आया है. इसमें…
Sonakshi Sinha: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी को लेकर कई अफवाहें उड़ रही हैं.…
MI vs RR Pitch Report: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स का मैच गुवाहाटी के मैदान…
Sarkari Naukri Bihar 2026: बिहार सरकार के इस विभाग में अगर आप काम कर रहे…
दिल्ली के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट नितिन कौशिक ने X (पूर्व ट्विटर) पर एक ऐसी पोस्ट…
Sabarimala Case: केंद्र ने अपनी दलीलों में कहा कि यदि अदालतें धार्मिक प्रथाओं की समीक्षा…