<
Categories: Education

MBOSE SSLC Result 2026 Declared: मेघालय बोर्ड 10वीं रिजल्ट megresults.nic.in पर जारी,  ऐसे फटाफट करें चेक

MBOSE Meghalaya Board SSLC Result 2026 Declared: मेघालय बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. जो कोई भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे सीधे इस लिंक mbose.in के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं.

MBOSE Meghalaya Board SSLC Result 2026 Declared: मेघालय बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन (MBOSE), तुरा द्वारा आयोजित सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है. परीक्षा में शामिल हुए हजारों छात्र बेसब्री से अपने नतीजों का इंतज़ार करने वाले मेघालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट को DigiLocker प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से आसानी से देख और डाउनलोड कर सकेंगे.

इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://megresults.nic.in/ के जरिए भी मेघालय बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं.

DigiLocker क्या है और क्यों है ज़रूरी?

DigiLocker भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक सुरक्षित डिजिटल सेवा है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज़ ऑनलाइन उपलब्ध कराना है. इस प्लेटफ़ॉर्म पर छात्र अपनी मार्कशीट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज़ डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकते हैं. MBOSE द्वारा जारी डिजिटल मार्कशीट भी यहीं उपलब्ध होगी, जो पूरी तरह वैध मानी जाती है.

अगर तुरंत मार्कशीट न दिखे तो क्या करें?

अक्सर रिज़ल्ट जारी होते ही सभी छात्रों की मार्कशीट एक साथ अपलोड नहीं हो पाती. ऐसे में यदि DigiLocker पर आपको मार्कशीट का विकल्प तुरंत दिखाई नहीं देता, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है. कुछ समय बाद दोबारा लॉग इन करें और सर्च ऑप्शन का उपयोग करें। धैर्य रखना इस प्रक्रिया का अहम हिस्सा है.

DigiLocker पर MBOSE SSLC मार्कशीट देखने के आसान स्टेप्स

DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें.
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर से लॉग इन करें.
होमपेज पर सर्च बॉक्स में “Meghalaya Board Of Secondary Education” टाइप करें.
“MBOSE Class 10th Marksheet” विकल्प को चुनें.
अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें.
आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?

डिजिटल मार्कशीट में छात्र से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण शामिल होते हैं. इसमें छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी होती है. साथ ही विषयवार अंक, कुल अंक, पासिंग मार्क्स और डिवीजन (श्रेणी) भी स्पष्ट रूप से दिए जाते हैं. 

डाउनलोड के बाद ज़रूर करें ये जांच

मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करना बेहद ज़रूरी है. किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने पर तुरंत संबंधित बोर्ड या स्कूल से संपर्क करें. इस तरह DigiLocker के माध्यम से छात्र आसानी से और सुरक्षित तरीके से अपनी MBOSE SSLC 2026 मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar
Tags: board result

Recent Posts

Vivo Y600 लॉन्च. 10,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया फोन, जानें कीमत

Vivo Y600 चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 10,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले,…

Last Updated: October 27, 2026 13:22:33 IST

Shahnawaz Hussain’s Son Wedding Guest List: कांग्रेस विधायक की बेटी बनी BJP के दिग्गज नेता की बहू! निकाह में जुटे बड़े नेता, जानें कौन हैं दूल्हा-दुल्हन?

Shahnawaz Hussain's Son Wedding Guest List: हरियाणा के कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां…

Last Updated: October 27, 2026 13:21:33 IST

अब आएगा लॉरेंस का दिमाग ठिकाने! 200 सीरियल किलर और आतंकी; भारत की सबसे खतरनाक जेल में रहेगा गैंगस्टर

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल के हाई सिक्योरिटी ब्लॉक 'दो सौ खोली'…

Last Updated: October 27, 2026 12:34:45 IST

Bhojpuri Singer Abhishek Kumar Firing Case: पहले घर पर चलाई गोलियां, फिर कार को बनाया निशाना! भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के साथ क्या हुआ?

Bhojpuri Singer Abhishek Kumar Firing Case: भोजपुरी सिंगर अभिषेक कुमार के घर के बाहर सुबह…

Last Updated: October 27, 2026 12:13:31 IST

King Poster Out: ‘कातिल नहीं आशिक…’ शाहरुख खान की आंखों में प्यार या बदले की आग? पोस्टर ने बढ़ाई हलचल

King Poster Out: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है.…

Last Updated: October 27, 2026 11:17:01 IST

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में तेजी, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में सोमवार को तेजी दर्ज की…

Last Updated: October 27, 2026 12:37:07 IST