<
Categories: क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी की असली परीक्षा! बुमराह-बोल्ट-चाहर से होगा सामना, IPL 2025 में नहीं खोल पाए थे खाता

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुवाहाटी के मैदान पर उतरेंगे. इस मैच में 15 साल के युवा बल्लेबाज के सामने जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर जैसे दिग्गज गेंदबाज होंगे. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वैभव सूर्यवंशी इन गेंदबाजों के खिलाफ कैसी बल्लेबाजी करते हैं.

MI vs RR: IPL 2026 के 11वें दिन मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत होने वाली है. यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. इस मुकाबले में 15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) राजस्थान रॉयल्स की ओर से मुंबई के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. इस मैच में सभी फैंस की नजरें वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह पर होंगी. फैंस देखना चाहते हैं कि जब 15 साल का युवा बल्लेबाज भारत के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने मैदान पर उतरेगा, तो उनका सामना कैसा करेगा. सिर्फ बुमराह ही नहीं, मुंबई इंडियंस की टीम में ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर जैसे दिग्गज गेंदबाज भी खेलते दिखाई दे सकते हैं. इन सभी गेंदबाजों के पास सालों का अनुभव है, जो पावरप्ले में अपनी धारदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. खासकर जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर के सामने दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाज बेबस दिखाई देते हैं.

पिछले साल वैभव नहीं खोल पाए थे खाता

IPL 2025 में वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) आमने-सामने नहीं हुआ. उस सीजन में खेले गए मैच में वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने 2 ही गेंदों में वैभव सूर्यवंशी को आउट कर पवेलियन भेज दिया था. इसकी वजह से फैंस को वैभव बनाम बुमराह की बैटल देखने को नहीं मिली थी, लेकिन इस साल लोगों की नजरें इन खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी.

वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में प्रदर्शन

15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी. वैभव ने सीएसके के खिलाफ 17 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ दूसरे मुकाबले में वैभव ने 18 गेंदों पर 31 रनों की तूफानी पारी खेली थी.

वैभव सूर्यवंशी का करियर

वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक आईपीएल में कुल 9 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान वैभव के बल्ले से 213 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए हैं. इसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं. IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अलग ही लय में नजर आ रहे हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं. बता दें कि इस सीजन मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी सबसे मजबूत मानी जा रही है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट! 8 आरोपी अनिल पंडित से जुड़े, अब किसकी शरण में राधा-बबीता?

Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने 11 आरोपियों…

Last Updated: October 27, 2026 14:23:49 IST

Toll Tax New Rule: 1 नवंबर से मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें ₹1500 और ₹3000 की फीस का नियम

Fastag Annual Pass: 1 नवंबर 2026 से टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने…

Last Updated: October 27, 2026 14:02:40 IST

‘सद्गुरु एन एक्स न्यूमैटिक फिटिंग’ के प्रोपराइटर रविंद्र हिरोजी साटम की प्रेरक कहानी, विदेशी फिटिंग से स्वदेशी निर्माण तक

Ravindra Hiroji Satam: कारोबार में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास…

Last Updated: October 27, 2026 13:58:40 IST

स्वसेवा के संस्थापक चेतन बांगड़े को मिला ‘भारत की शान’ पुरस्कार

चेतन बांगड़े का शुरुआती करियर कॉर्पोरेट क्षेत्र में काफी सफल रहा. उनकी उपलब्धियों के लिए…

Last Updated: October 27, 2026 13:52:28 IST

‘ड्रीम बिग, प्लान बिग, अचीव बिग’! सौरभ महाजन को मिला भारत की शान सम्मान, जानें उनका विजन

नई पीढ़ी की सोच, नेतृत्व और सकारात्मक बदलाव को नई दिशा देने वाले युवा पॉडकास्टर,…

Last Updated: October 27, 2026 14:15:13 IST

Vivo Y600 लॉन्च. 10,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया फोन, जानें कीमत

Vivo Y600 चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 10,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले,…

Last Updated: October 27, 2026 13:22:33 IST