<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ही नहीं, RR के ये खिलाड़ी CSK पर बरपाएंगे कहर! ‘एक्स’ स्टार भी शामिल

CSK vs RR Match: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में एक रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार हैं. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कई खिलाड़ी CSK के लिए मुसीबत बन सकते हैं. जानें कौन हैं वे स्टार खिलाड़ी...

CSK vs RR, IPL 2026: आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का राजस्थान रॉयल्स के साथ मुकाबला होगा. इस मुकाबले से पहले एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस जैसे खिलाड़ियों के चोटिल होने से CSK की टेंशन बढ़ गई है. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में ज्यादातर युवा और अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम कई अनुभवी और युवा स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ी परेशानी बन सकते हैं. इस लिस्ट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे पहले आता है, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं. हालांकि वैभव सूर्यवंशी के अलावा भी 4 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो CSK के हाथ से बाजी छीन सकते हैं. जानें कौन हैं वे खिलाड़ी…

यशस्वी जायसवाल

राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को CSK के खिलाफ खेलना खूब रास आता है. जायसवाल ने CSK के खिलाफ खेले 8 मैचों में 161 के स्ट्राइक रेट से 266 रन ठोके हैं. इस सीजन यशस्वी जायसवाल अपना पहला मुकाबला ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने वाले हैं. CSK की गेंदबाजी इस सीजन काफी कमजोर भी दिखाई दे रही है, जिसका फायदा RR के बल्लेबाज उठा सकते हैं. खासकर यशस्वी जायसवाल पावरप्ले में तेजी से रन बटोर सकते हैं. जायसवाल के नाम आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी है. उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों पर फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड बनाया है.

वैभव सूर्यवंशी

15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने पिछले साल अपना आईपीएल डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया था. उसी सीजन वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 35 गेंदों पर शतक लगाया था, जो आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है. वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में 7 मैचों में 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे. पिछले 1 साल में वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी में काफी सुधार हुआ है, जो इस सीजन देखने को मिलेगी.

रविंद्र जडेजा

CSK के साथ लंबे समय तक आईपीएल खेल चुके स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) अपनी एक्स टीम के सभी कमजोरियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं. इस सीजन जडेजा राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते दिखाई देंगे. ऐसे में रविंद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स के लिए रणनीति बनाने में काफी अहम साबित होंगे. इस मुकाबले में जडेजा अपनी टीम के लिए ट्रंप कार्ड भी साबित हो सकते हैं, तो गेंद और बल्ले दोनों से अपना योगदान देंगे.

शिमरोन हेटमायर

राजस्थान रॉयल्स के भरोसेमंद विदेशी बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर पिछले कुछ समय से अपने करियर के बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में हेटमायर ने 7 मैचों में 186 के स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए थे. इसमें 2 शतक भी शामिल रहे. हेटमायर ऐसे बल्लेबाज हैं, जो अकेले के दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST