Barkat Arora: बरकत अरोड़ा इंटरनेट की दुनिया में काफी मशहूर हैं. वह सोशल मीडिया पर छोटी डांसर के रूप में जानी जाती हैं. आए-दिन उनके मनमोहक डांस वायरल होते रहते हैं. चलिए जानते हैं उनके बारे में.
बरकत अरोड़ा
Barkat Arora Dance: अक्सर आपने अपने रील्स में एक छोटी लड़की को डांस करते हुए देखा होगा. वह अलग-अलग बॉलीवुड गानों पर अपने डांस मूव्स से दर्शकों को हैरान करती दिख जाती हैं. क्या बरकत अरोड़ा नाम की इस डांसर को आप जानते हैं? अगर नहीं तो, आइए जानते हैं उस छोटी डांसर के बारे में.
बरकत अरोड़ा नाम की इस छोटी डांसर को लोग मिनी माधुरी नाम से भी जानते हैं. इतनी कम उम्र में जब वह डांस करती हैं, तो उनके स्टेप्स, अदाएं दर्शकों का ध्यान खींचती नजर आती हैं. जानकारी के मुताबिक मात्र 2 वर्ष की थी, तभी उन्होंने एक ऐसा डांस किया, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया. इसके बाद उनके पैरेंट्स बरकत अरोड़ा का डांस रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डालने लगीं.
हाल ही में उनका एक डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फिल्म ‘प्यार के गीत’ के गाने ‘रंगीलो मारो ढोलना’ पर डांस करती दिख रही हैं. इस गाने में उनके डांस मूव्स को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. बरकत अरोड़ा के अन्य वीडियोज भी काफी वायरल होते हैं और उसमें कई मिलियन व्यूज आते हैं. उन्हें लोग ब्रांड और प्रमोशन के लिए संपर्क करते हैं.
पढ़ाई पर भी ध्यान देती हैं बरकत अरोड़ा
बरकत अरोड़ा डांस के साथ-साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान देती हैं. उनके माता-पिता उनके अकाउंट्स को हैंडल करते हैं. बरकत का सपना सिर्फ डांस करना ही नहीं है. वह आगे चलकर वैज्ञानिक भी बनना चाहती हैं.
IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…
Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…
IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…
युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…
Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…