<
Categories: क्रिकेट

सचिन तेंदुलकर, कपिल देव ने बनाया WhatsApp ग्रुप, सुनील गावस्कर भी शामिल, क्या है पूरा मामला?

भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) के करीबी लोगों के अनुसार, उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया है. डॉक्टरों का मानना है कि यह समस्या समय पर पता नहीं चलने की वजह से गंभीर हो गई. उनके इलाज के लिए पूर्व क्रिकेटर्स ने एक वॉट्सएप ग्रुप बनाया है.

नई दिल्ली. सचिन तेंदुलकर, कपिल देव समेत कई पूर्व क्रिकेटर्स ने एक वॉट्सएप ग्रुप बनाया है. भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) के करीबी लोगों के अनुसार, उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया है. डॉक्टरों का मानना है कि यह समस्या समय पर पता नहीं चलने की वजह से गंभीर हो गई. पिछले कुछ महीनों में उनकी याददाश्त भी काफी कमजोर हुई है, हालांकि, उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. कांबली की इलाज के लिए फंड जुटाने के लिए पूर्व क्रिकेटर्स ने यह कदम उठाया है.
कांबली की हालत की खबर सामने आने के बाद उनके कई पुराने साथी और दोस्त मदद के लिए आगे आए हैं. बताया जा रहा है कि कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने उनके इलाज और रोजमर्रा के खर्चों के लिए पैसे जुटाने के उद्देश्य से एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया है. उनके बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर भी चुपचाप उनकी मदद कर रहे हैं. पिछले साल कांबली की तबीयत पहली बार तब चर्चा में आई थी, जब वह मुंबई में अपने बचपन के कोच रामाकांच आचेकर की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में काफी कमजोर नजर आए थे.

न्यूरोसर्जन ने क्या कहा?

बताया जा रहा है कि कांबली ने शराब पीना छोड़ दिया है, लेकिन वह अब भी कभी-कभी धूम्रपान कर लेते हैं. डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि धूम्रपान उनकी हालत को और खराब कर सकता है और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकता है. उनका इलाज कर रहे न्यूरोसर्जन ने भी कहा है कि अगर उनकी सेहत में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है.

अस्तपाल में भर्ती हैं विनोद कांबली

उस दौरान वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे और उन्हें सहारे की जरूरत पड़ रही थी. बाद में उन्हें संक्रमण और तेज ऐंठन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर और कपिल देव ने भी उनकी मदद की पेशकश की है. दोस्तों का कहना है कि कांबली की हालत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और वह छड़ी के सहारे चलने लगे हैं, जबकि कुछ महीने पहले तक वह ऐसा भी नहीं कर पा रहे थे.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST