<

Delhi: ‘तू जिससे शादी कर रही है, वो सिर्फ मेरा है, जा…’, लड़की ने टॉयलेट में रखा तेजाब बोतल में भरा, दुल्हन के घर पहुंच किया कांड

Delhi Crime: दिल्‍ली के गोकुलपुरी एक युवती ने लड़की पर तेजाब फेंक दिया. बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की की शादी तय हो चुकी थी, जिस लड़के के साथ उसकी शादी होने वाली थी, उसी को आरोपी युवती भी पसंद करती थी और वह इस शादी को रोकना चाहती थी.

Delhi Crime News: दिल्‍ली के गोकुलपुरी से तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक मेहंदी के बहाने घर पहुंचकर एक युवती ने दुल्हन बनने वाली लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया. बताया जा रहा है कि जिस लड़के से पीड़िता की शादी होने वाली थी, उसी को आरोपी युवती भी पसंद करती थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है.

पुलिस को 14 अप्रैल की दोपहर को गोकलपुरी पुलिस स्टेशन में एक लड़की पर तेजाब से हमला किए जाने की सूचना मिली. पुलिस जब इंदिरा विहार इलाके में घटनास्थल पर पहुंची, तो पता चला कि पीड़ित 21 साल की लड़की को उसके परिजन पहले ही जीटीबी अस्पताल ले जा चुके थे.

शादी को रोकना चाहती थी आरोपी युवती

पुलिस की जांच में सामने आया कि पीड़ित लड़की की शादी तय हो चुकी थी, जिस लड़के के साथ उसकी शादी होने वाली थी, उसी को आरोपी युवती भी पसंद करती थी और वह इस शादी को रोकना चाहती थी.

आरोप है कि तेजाब फेंककर युवती चिल्लाते हुए बोली- ‘जिससे तू शादी कर रही है, वो सिर्फ मेरा है, जा जला दिया तेरा चेहरा अब खुद को आइने में भी देख नहीं सकेगी. इतना कहकर आरोपित सहेली अपने घर भाग गई.

19 अप्रैल को आनी थी बारात

पीड़िता के परिजनों का कहना है कि वो मेरे पड़ोस में रहती है. पहले भी घर आती जाती थी. उसकी बहन भी आती थी. वो मेहंदी के बहाने घर आई और तेजाब भी फेंककर गई. पता नहीं था वो ऐसा कर देगी. 19 अप्रैल को बारात आनी थी. 

उन्होंने बताया कि पीड़िता की हालत ठीक नहीं है, वो पढ़ने में अच्छी है. जिसने तेजाब डाला है, वो भी पढ़ने में अच्छी है. अभी नौकरी के लिए उसने पेपर दिया है. उसे पुलिस पकड़कर ले गई है. हम इंसाफ चाहते हैं. उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

पुलिस की पूछताछ में युवती ने क्या बताया?

वहीं आरोपी युवती ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पीड़िता की जिस युवक से शादी हो रही है, वह उससे मोहब्बत करती है. युवक भी उससे प्यार करता है, लेकिन वह शादी किसी दूसरी युवती से कर रहा था.

युवती ने बताया कि उसके घर के शौचालय में भी तेजाब रखा हुआ था, कोल्डड्रिंक की बोतल में यह तेजाब रखा हुआ था. वह उस बोतल को लेकर पीड़िता के घर गई थी. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST