<
Categories: क्रिकेट

Virat Kohli 800 Fours: ‘किंग’ कोहली का महा-रिकॉर्ड: IPL इतिहास में वो कर दिखाया जो आज तक कोई नहीं कर पाया!

IPL 2026 में विराट कोहली ने रचा इतिहास! गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 800 चौके जड़ने वाले वह पहले खिलाड़ी बने. किंग कोहली के इस रिकॉर्ड की पूरी डिटेल्स यहां पढ़ें.

RCB vs GT: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे RCB बनाम GT मैच में स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने एक बार फिर क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों से लिखवा दिया है. IPL 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ कोहली ने 800 चौके पूरे करने का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया. वह IPL इतिहास में इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

किंग कोहली का ऐतिहासिक कारनामा

विराट कोहली अब IPL के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम 800 चौके दर्ज हैं. जी हां ये सिर्फ आईपीएल के आंकड़ें हैं. उनकी इस पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आखिर क्यों उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक बैट्समैन माना जाता है. आपको बता दें कि आज 24 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए इस मैच में कोहली ने अपने सिग्नेचर स्टाइल और सटीक प्लेसमेंट के साथ यह उपलब्धि हासिल की.  800 चौकों के साथ-साथ विराट एक और बड़े रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़े हैं. यही नहीं इस मैच में और कई माइलस्टोन हासिल कर सकते हैं विराट कोहली.

जैसे वे जल्द ही 9,000 IPL रन और 300 छक्कों का आंकड़ा भी छूने वाले हैं

1. 9000 आईपीएल रन

विराट कोहली अगर इस मुकाबले में 92 रन बना देते हैं तो आईपीएल में 9,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाजबन जाएंगे. अगर आज चिन्नास्वामी में उनका बल्ला बोला, तो वह इस लीग के सबसे बड़े ‘रन मशीन’ के रूप में अपनी बादशाहत पक्की कर लेंगे.

2. 300 छक्कों का ‘ट्रिपल हंड्रेड’

छक्कों के मामले में भी विराट एक खास क्लब में शामिल होने के लिए तैयार हैं. उनके नाम फिलहाल 299 आईपीएल छक्के हैं. बस एक छक्का और लगाते ही वह 300 का आंकड़ा छू लेंगे. ऐसा करते ही वह क्रिस गेल (357) और रोहित शर्मा (310) के बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ जाएंगे.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST