RCB vs GT: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे RCB बनाम GT मैच में स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने एक बार फिर क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों से लिखवा दिया है. IPL 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ कोहली ने 800 चौके पूरे करने का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया. वह IPL इतिहास में इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
किंग कोहली का ऐतिहासिक कारनामा
विराट कोहली अब IPL के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम 800 चौके दर्ज हैं. जी हां ये सिर्फ आईपीएल के आंकड़ें हैं. उनकी इस पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आखिर क्यों उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक बैट्समैन माना जाता है. आपको बता दें कि आज 24 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए इस मैच में कोहली ने अपने सिग्नेचर स्टाइल और सटीक प्लेसमेंट के साथ यह उपलब्धि हासिल की. 800 चौकों के साथ-साथ विराट एक और बड़े रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़े हैं. यही नहीं इस मैच में और कई माइलस्टोन हासिल कर सकते हैं विराट कोहली.
जैसे वे जल्द ही 9,000 IPL रन और 300 छक्कों का आंकड़ा भी छूने वाले हैं
1. 9000 आईपीएल रन
विराट कोहली अगर इस मुकाबले में 92 रन बना देते हैं तो आईपीएल में 9,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाजबन जाएंगे. अगर आज चिन्नास्वामी में उनका बल्ला बोला, तो वह इस लीग के सबसे बड़े ‘रन मशीन’ के रूप में अपनी बादशाहत पक्की कर लेंगे.
2. 300 छक्कों का ‘ट्रिपल हंड्रेड’
छक्कों के मामले में भी विराट एक खास क्लब में शामिल होने के लिए तैयार हैं. उनके नाम फिलहाल 299 आईपीएल छक्के हैं. बस एक छक्का और लगाते ही वह 300 का आंकड़ा छू लेंगे. ऐसा करते ही वह क्रिस गेल (357) और रोहित शर्मा (310) के बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ जाएंगे.