<
Categories: क्रिकेट

कौन है वो शख्स जिसे देखते ही अनुष्का ने छुए पैर, एयरपोर्ट पर लगाया गले; दूर खड़े देखते रहे विराट

Virat Kohli Anushka Sharma Vrindavan Visit: विराट और अनुष्का सोमवार अक्षय तृतीया को संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे. उन्होंने प्रेमानंद महाराज का प्रवचन भी सुना. IPL के बिज़ी शेड्यूल के बीच, विराट और अनुष्का रविवार देर शाम वृंदावन पहुंचे. वे होटल रेडिसन में रुके थे. वे सोमवार सुबह करीब 6 बजे संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम, केलिकुंज पहुंचे. आश्रम में करीब ढाई घंटे बिताने के बाद वे होटल लौट आए जहां वे सुबह करीब 10 बजे संत प्रेमानंद महाराज के गुरु संत हित गौरांगी शरण महाराज के वराह घाट आश्रम पहुंचे. आश्रम घूमने के बाद, वे होटल लौटे और करीब 11 बजे निकल गए.

Virat Kohli Anushka Sharma Vrindavan Visit: क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा हाल ही में वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम गए थे. वृंदावन जाने से पहले, उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है.वीडियो में विराट और अनुष्का एयरपोर्ट से निकलते हुए दिख रहे हैं. निकलते समय अनुष्का वहां खड़े एक आदमी के पास गईं और उसके पैर छुए. फिर उसे गले लगा लिया.

कौन है वो शख्स?

अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि ये शख्स कौन हैं. हालांकि कहा जा रहा है कि वह अनुष्का के चाचा हैं, जो उन्हें एयरपोर्ट पर लेने आए थे. वह अनुष्का और विराट के साथ वृंदावन भी गए थे.

अनुष्का की सादगी की तारीफ

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अनुष्का की सादगी और संस्कृति की तारीफ़ कर रहे हैं. यूजर्स ने लिखा कि यह भारतीय संस्कृति की पहचान है.

रविवार देर शाम वृंदावन पहुंचे विराट और अनुष्का

विराट और अनुष्का सोमवार, अक्षय तृतीया को संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे. उन्होंने प्रेमानंद महाराज का प्रवचन भी सुना. IPL के बिज़ी शेड्यूल के बीच, विराट और अनुष्का रविवार देर शाम वृंदावन पहुंचे. वे होटल रेडिसन में रुके थे. वे सोमवार सुबह करीब 6 बजे संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम, केलिकुंज पहुंचे.

आश्रम में करीब ढाई घंटे बिताने के बाद वे होटल लौट आए जहां वे सुबह करीब 10 बजे संत प्रेमानंद महाराज के गुरु संत हित गौरांगी शरण महाराज के वराह घाट आश्रम पहुंचे. आश्रम घूमने के बाद, वे होटल लौटे और करीब 11 बजे निकल गए.

विराट और अनुष्का ने जमीन पर बैठकर सुना सत्संग

आश्रम में विराट और अनुष्का बहुत ही सादे कपड़ों और सादगी में दिखे. बिना किसी VIP सामान के वे जमीन पर बैठकर आम भक्तों की तरह काफी देर तक सत्संग सुनते रहे. दोनों चुप रहे और कोई सवाल नहीं पूछा.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Share
Published by
Divyanshi Singh

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST