Virat Kohli Anushka Sharma Vrindavan Visit: क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा हाल ही में वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम गए थे. वृंदावन जाने से पहले, उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है.वीडियो में विराट और अनुष्का एयरपोर्ट से निकलते हुए दिख रहे हैं. निकलते समय अनुष्का वहां खड़े एक आदमी के पास गईं और उसके पैर छुए. फिर उसे गले लगा लिया.
कौन है वो शख्स?
अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि ये शख्स कौन हैं. हालांकि कहा जा रहा है कि वह अनुष्का के चाचा हैं, जो उन्हें एयरपोर्ट पर लेने आए थे. वह अनुष्का और विराट के साथ वृंदावन भी गए थे.
अनुष्का की सादगी की तारीफ
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अनुष्का की सादगी और संस्कृति की तारीफ़ कर रहे हैं. यूजर्स ने लिखा कि यह भारतीय संस्कृति की पहचान है.
🔴 SIMPLICITY OF ANUSHKA SHARMA 🥹
– Anushka Sharma wins heart by touching feet of Maharaja happy❤️ pic.twitter.com/nCOvozhgb4
— Sam (@Cricsam01) April 20, 2026
रविवार देर शाम वृंदावन पहुंचे विराट और अनुष्का
विराट और अनुष्का सोमवार, अक्षय तृतीया को संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे. उन्होंने प्रेमानंद महाराज का प्रवचन भी सुना. IPL के बिज़ी शेड्यूल के बीच, विराट और अनुष्का रविवार देर शाम वृंदावन पहुंचे. वे होटल रेडिसन में रुके थे. वे सोमवार सुबह करीब 6 बजे संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम, केलिकुंज पहुंचे.
🔴 WHOLESOME MOMENT FOR VIRAT & ANUSHKA 🥹
A man was following Virat Kohli at the airport, and Anushka Sharma calmly stepped in saying, “Relax, relax” ❤️
— Faruk🐦 (@uf2151593) April 20, 2026
आश्रम में करीब ढाई घंटे बिताने के बाद वे होटल लौट आए जहां वे सुबह करीब 10 बजे संत प्रेमानंद महाराज के गुरु संत हित गौरांगी शरण महाराज के वराह घाट आश्रम पहुंचे. आश्रम घूमने के बाद, वे होटल लौटे और करीब 11 बजे निकल गए.
विराट और अनुष्का ने जमीन पर बैठकर सुना सत्संग
आश्रम में विराट और अनुष्का बहुत ही सादे कपड़ों और सादगी में दिखे. बिना किसी VIP सामान के वे जमीन पर बैठकर आम भक्तों की तरह काफी देर तक सत्संग सुनते रहे. दोनों चुप रहे और कोई सवाल नहीं पूछा.