<
Categories: मनोरंजन

क्या है हरियाणवी गाने ‘बैरण’ का मतलब? जो सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड, सुनते ही गुनगुनाने लगते हैं लोग

Bairan Song: इन दिनों सोशल मीडिया पर हरियाणवी गाना 'बैरण' छाया हुआ है. इस गाने को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. लेकिन बहुत से लोग इसका मतलब नहीं जानते हैं. चलिए जानते हैं इस गाने का अर्थ.

अक्सर कुछ ऐसे गाने हैं आते हैं, जिनके बोल और धुन हमारे दिलों-दिमाग में छा जाते हैं. लेकिन उसका अर्थ हम नहीं जान रहे होते हैं. ऐसा ही एक सॉन्ग ‘बैरण’ इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उसे खूब पसंद कर रहे है. आखिर क्या है इस टाइटल का अर्थ और गाने के बोल. जानिए. 

किसने गाया है ये गाना?

‘बैरण’ गाने को हरियाणा के सुमित और अनुज ने लिखा और गाया है. आपको बता दें कि दोनों भाई हैं. ये गाना रिलीज होते ही हर इंस्टा रील्स की पसंद बन चुका है. साथ ही इसे यूट्यूब पर भी खूब सुना जा रहा है. 

क्या है ‘बैरण’ का अर्थ?

इस गाने के बारे में जब सुमित और अनुज से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि सॉन्ग का टाइटल ‘बैरण’ हिंदी के शब्द बैरी से लिया गया है. बैरी का अर्थ है दुश्मन. बैरी से ही बैरण शब्द बना है. गीतकार-सिंगर ने बैरण शब्द को प्रेमिका के लिए प्रयोग किया है, जिसके जरिए प्रेमिका को प्यार से ओ मेरी दुश्मन कहा गया है. आपको बता दें कि सुमित और अनुज की जोड़ी ने अपना नाम ‘बंजारे’ रखा है. यह गाना बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. 

क्या है गाने का लिरिक्स?

‘बैरण’ गाने का लिरिक्स इस बारे में है. 

हो, मन्ने सांभ-सांभ राखे तेरे झांझरा के जोड़े
मेरी गेल रो-रो ये भी छोरी बावले से होरे
मन्ने आए जावे ख्याल तेरे, खाए जावे ख्याल तेरे
जीण कोन्या देती, हाय बैरी तन्हाई मन्ने

गीतां में गाई, कदे छाती के लगाई मन्ने
जित भी गया रे, तेरी याद खड़ी पाई मन्ने
सांभ-सांभ राखी बहुत, छाती के लगाई मन्ने
जित भी गया रे, तेरी याद खड़ी पाई मन्ने

हो, मार्या-मार्या फिरे, देख हाल तू बिचारे का
तेरे बिना जीणा भी के जीणा बंजारे का?
खोया रहूं याद तेरी कर के नादानियां
बटुए में रखूं तेरी सांभ के निशानियां
तेरे बिना काल होरया, ठीक कोन्या हाल मेरा
हाथ जोड़ूं राम, देदे सांसों ते रिहाई मन्ने…

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगा फायदा, किसे बरतनी होगी सावधानी?

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:31:22 IST

Diljit Dosanjh Delhi Concert: 30 अक्टूबर को दिल्ली में होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट; मुंबई में मिली हमले की धमकी

Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…

Last Updated: October 23, 2026 17:27:02 IST

Barangaon Panchayat elections: हनुमान बेनीवाल के गांव में सरपंच की कुर्सी पर घमासान, आमने-सामने आईं दो सगी बहनें

Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…

Last Updated: October 23, 2026 16:58:30 IST

अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरे का साया, बच्चे भी निशाने पर

Bomb Threat: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी…

Last Updated: October 23, 2026 16:44:44 IST

भारत-पाकिस्तान की दूरियां मिटा रही Gen Z की पसंद, पाकिस्तानी गानों से ड्रामों तक क्यों बढ़ रहा युवाओं का क्रेज?

India pakistan gen z cultural connection: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद…

Last Updated: October 23, 2026 16:42:10 IST

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:00:49 IST