Virat Kohli Ex-Girlfriend: विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर फोटो लाइक कंट्रोवर्सी के बीच उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड की एंट्री हो गई है. यूजर्स ने सोशल मीडिया पर कोहली के पुराने रिश्तों को लेकर चर्चा कर रहे हैं, जिसमें ब्राजीलियन मॉडल-एक्ट्रेस इजाबेल लीटे का भी नाम आया है.
विराट कोहली और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड.
Virat Kohli Ex-Girlfriend: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में विराट कोहली (Virat Kohli) ने जर्मन मॉडल और इन्फ्लुएंसर लिजलाज (Lizlaz) की ग्लैमरस पोस्ट लाइक कर दी थी. हालांकि कोहली ने बाद में पोस्ट को अनलाइक कर दिया, लेकिन फैंस ने पहले ही नोटिस कर लिया था. इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब बहस छिड़ी थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से जुड़े मीम्स तेजी से वायरल होने लगे. अब फैंस ने विराट कोहली के पुराने रिश्तों को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं. इसमें कोहली की एक्स गर्लफ्रेंड ब्राजील की एक्ट्रेस इजाबेल लीटे (Izabelle Leite) की भी एंट्री हो गई है.
दरअसल, एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर इजाबेल लीटे, अनुष्का शर्मा, लिजलाज और अवनीत कौर की तस्वीरों का एक कोलाज बनाकर शेयर किया. इस पोस्ट के नीचे कैप्शन में लिखा, ‘विराट कोहली के बारे में एक बात तो तय है, वो मैदान पर हो या मैदान के बाहर, कभी चूकते नहीं. इजाबेल लीटे से लेकर अनुष्का शर्मा तक… महिलाओं के मामले में उनकी पसंद बिल्कुल शानदार है. अब इस पर इजाबेल लीटे का रिएक्शन सामने आया है.
यूजर के वायरल पोस्ट के नीचे विराट कोहली की एक्स गर्लफ्रेंड इजाबेल लीटे ने रिएक्ट किया है. इजाबेल लीटे ने पोस्ट के नीचे थकने वाला इमोजी शेयर करते हुए लिखा, ’12 साल हो चुके हैं… अभी भी ये खत्म नहीं हुआ है. क्यों लोग इन बातों से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं. कोहली की एक्स गर्लफ्रेंड का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से शादी करने से कई साल पहले विराट कोहली ब्राजील की मॉडल इजाबेल लीटे को डेट कर रहे थे. रिपोर्ट्स की मानें, इजाबेल लीटे और विराट कोहली साल 2012 से लेकर 2014 तक रिलेशनशिप में थे. उस समय विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रिश्ते में नहीं आए थे. बता दें कि विराट कोहली ने साल 2017 में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी रचाई. फिलहाल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 2 बच्चों के माता-पिता हैं. वहीं, ब्राजीलियन एक्ट्रेस और मॉडल इजाबेल लीटे भी पुराने रिश्ते से मूव ऑन कर चुकी हैं. मौजूदा समय में वह शादीशुदा हैं और उनके प्यारे बच्चे भी हैं.
Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…
India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…
Rohit Sharma Score | IND vs WI 3rd ODI: वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ तीसरे वनडे…
Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…
राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…
गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…