<
Categories: राज्य

पहले कंपनी के 27 लाख उड़ाए, फिर बॉस की अश्लील फोटोज से किया ब्लैकमेल, मचा हंगामा

Bengaluru IT Employee Fraud: बेंगलुरू की एक आईटी कंपनी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. आरोप है कि आरोपी ने कंपनी के क्रेडिट कार्ड से 27 लाख रुपये गबन कर दिए.

Bengaluru IT Employee Fraud: बेंगलुरू की एक आईटी कंपनी में एक कर्मचारी ने कंपनी के क्रेडिट कार्ड से जमकर खर्चा किया. उसने क्रेडिट कार्ड से लगभग 27 लाख रुपये उड़ा लिए. कंपनी ने कहा था कि कर्मचारी 2 लाख रुपए तक खर्च कर सकता है लेकिन आरोपी ने अलग-अलग खर्चे बताकर 27 लाख रुपये उड़ा लिए. आरोप है कि आरोपी ने ये पैसे कंपनी के काम के लिए नहीं बल्कि अपने पर्सनल कामों के लिए खर्च कर दिए. वहीं जब कंपनी के बॉस ने उससे पैसे वापस मांगे, तो उसने बॉस को उसकी अश्लील तस्वीरें भेजकर ब्लैकमेल किया कि अगर वो पैसे मांगेगा, तो ये फोटोज सीनियर मैनेजमेंट को भेज दी जाएंगी. 

4 महीनों में उड़ाए 27 लाख

जानकारी के अनुसार, कंपनी ने कर्मचारी को एक क्रेडिट कार्ड दिया था, जिसमें उससे कहा गया था कि वो इस क्रेडिट कार्ड से 2 लाख रुपये तक ऑफिस के काम के लिए खर्च कर सकता है. लेकिन कर्मचारी ने अक्टूबर 2023 से जनवरी 2024 के बीच लगभग 4 महीनों में 27 लाख 11 सौ  40 रुपये उड़ा लिए. कंपनी को जब इस बारे में पता चला, तो 12 जनवरी 2024 को कर्मचारी को ईमेल भेजकर उससे इस बारे में जानकारी मांगी गई. इसके बाद 15 जनवरी को अपने जवाब में गबन की बात स्वीकार की. साथ ही कहा कि उसे चीन और पाकिस्तान के किसी अज्ञात व्यक्ति की तरफ से धमकी मिल रही थी, जिसके कारण उसने ऐसा किया. 

बॉस को करने लगा ब्लैकमेल

हालांकि बाद में उसने कंपनी को तीन किस्तों में वो पैसा लौटाने की बात कही. 29 जनवरी के कंपनी को भेजे एक ईमेल में उसने फरवरी के दूसरे सप्ताह तक 10 लाख रुपये वापस करने की बात कही. कंपनी ने उसे समय दिया, लेकिन कई मौके मिलने  के बावजूद उसने पैसे वापस नहीं किए. 9 फरवरी 2024 को कथित तौर पर आरोपी ने अपने सीनियर मैनेजमेंट को कुछ अश्लील तस्वीरें भेजीं. साथ ही उन्हें आत्महत्या करने की धमकी भी दी. इस तरह की हरकत देखते हुए कंपनी ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद बेंगलुरू की वर्थुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST

Padma Purana: किस कर्म से बदलती है आत्मा की अगली यात्रा…जानिये 84 लाख योनियों का रहस्य

Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…

Last Updated: October 3, 2026 16:47:38 IST

Rajasthan News: चोरी बन गई काल! तार चुराने की कोशिश में दो युवकों की बिजली का झटका लगने से मौत, जलकर कोयला बन गए शव

राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…

Last Updated: October 3, 2026 16:39:19 IST

Ghaziabad News: वैशाली स्थित एक ऊंची इमारत की बालकनी गिरी, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त; बड़े हादसे से बाल-बाल बचे लोग

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…

Last Updated: October 3, 2026 16:24:59 IST