<
Categories: क्रिकेट

संकट में विराट कोहली! कर्ज में डूबा ‘किंग’ का रेस्टोरेंट, 6 महीने से नहीं चुका रहे करोड़ों रुपये

Virat Kohli Restaurant Controversy: विराट कोहली के ब्रांड वन8 से जुड़ा बेंगलुरु का रेस्टोरेंट आउटलेट बंद हो गया है. रेस्टोरेंट मालिकों पर 2 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है, जिसका भुगतान कई महीनों से नहीं किया गया. इसके चलते कोर्ट ने रेस्टोरेंट को बंद करने का आदेश दिया.

Virat Kohli Restaurant Controversy: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की वजह से चर्चा में रहने वाले बेंगलुरु के वन8 कम्यून (One8 Commune) रेस्टोरेंट पर ताला लग गया है. कोर्ट के आदेश के इस फेमस रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया है. इस रेस्टोरेंट के मालिकों पर 2 करोड़ रुपये का कर्ज था, जिसके वजह से बेंगलुरु के सिविल कोर्ट ने वन8 कम्यून (One8 Commune) रेस्टोरेंट पर ताला लगाने का आदेश दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेस्टोरेंट के मालिकों ने 2 करोड़ रुपये के बिल के साथ-साथ अन्य कई पेमेंट भी नहीं किए हैं. इस मामले में विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम भी सामने आया है, क्योंकि वह इस रेस्टोरेंट से जुड़े हुए थे. हालांकि अब विराट कोहली ने इस विवादित रेस्टोरेंट से अपना नाता तोड़ लिया है. विराट कोहली ने इस रेस्टोरेंट से पार्टनरशिप खत्म कर दी है. इतना ही नहीं, कोहली ने अपने ब्रांड ‘One8’ का नाम भी इस आउटलेट से अलग कर लिया है.

6 महीने से नहीं चुकाया किराया

बेंगलुरु के चर्चित वन8 कम्यून (One8 Commune) रेस्टोरेंट की देखरेख ट्रायो हिल्स हॉस्पिटैलिटी द्वारा किया जा रहा था. उसने करीब 6 महीने से किराये का भुगतान नहीं किया है. किराये के अलावा मेंटेनेंस चार्ज और रेवेन्यू शेयर भी बकाया था. रेस्टोरेंट बिल्डिंग मालिक ने कई बार नोटिस भेजा, लेकिन कुछ नहीं हुआ. ऐसे में बिल्डिंग मालिक ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट ने सुनवाई करने के बाद रेस्टोरेंट को बंद करने का आदेश दिया. रिपोर्ट्स की मानें, यह आउटलेट पहले भी कई बार विवादों में रहा है. इससे पहले BBMP यानी बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका ने फायर सेफ्टी और अन्य नियमों के उल्लंघन को लेकर नोटिस भेजा था. बताया जा रहा है कि इन सब विवादों को वजह से स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने इस आउटलेट से खुद को अलग कर लिया.

आखिरकार रेस्टोरेंट पर लगा ताला

रिपोर्ट्स के अनुसार, लगातार विवादों में रहने की वजह से रेस्टोरेंट की ब्रांड वैल्यू भी गिर गई थी. इसकी वजह से रेस्टोरेंट में कस्टमर कम होने लगे, जिससे बिजनेस को नुकसान हुआ. यह नुकसान लगातार बढ़ता चला गया. अब आखिरकार कोर्ट के आदेश के बाद रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया है. आदेश के अनुसार, जब तक रेस्टोरेंट की सभी बकाया रकम का भुगतान नहीं होगा, तब तक इसे दोबारा शुरू नहीं किया जाएगा.

क्या है वन8 कम्यून?

बता दें कि वन8 कम्यून (One8 Commune) एक प्रीमियम रेस्टोरेंट और बार सीरीज है, जो विराट कोहली द्वारा स्थापित किया गया है. कोहली का यह ब्रांड दिल्ली से लेकर गुरुग्राम, पुणे, नोएडा, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में मौजूद है. यह रेस्टोरेंट दुनिया के मशहूर भोजन, शानदार माहौल और शानदार डिनर के लिए फेमस है. यह क्रिकेटर विराट कोहली के लाइफस्टाइल ब्रांड ‘वन8’ का ही हिस्सा है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay
Tags: Virat Kohli

Recent Posts

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST

Karwa Chauth: क्या बिना शादी के भी रखा जा सकता है व्रत? कुंवारी लड़कियां जान लें नियम

Karwa Chauth: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए व्रत रख सकती…

Last Updated: October 23, 2026 14:50:55 IST

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: ईशान किशन OUT, वैभव सूर्यवंशी IN! दूसरे टी20 के लिए अय्यर टीम में कर सकते हैं बड़ा बदलाव

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…

Last Updated: October 23, 2026 14:04:54 IST

Diljit Dosanjh Threat Email: टाइगर श्रॉफ के बाद अब दिलजीत दोसांझ को धमकी! अमिताभ बच्चन भी निशाने पर, BMC मेयर को मिला ईमेल

Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…

Last Updated: October 23, 2026 13:47:23 IST