<
Categories: राज्य

मासूमों पर क्रूर प्रयोग! स्कूल में हुई घटना से मचा हड़कंप, जंगली पौधे से दी सजा; हेडमास्टर निलंबित

Odisha News: ओडिशा के एक सरकारी स्कूल में हेडमास्टर ने बच्चों के साथ बहुत ही शर्मनाक हरकत की. इस कारण उसे स्कूल से निलंबित कर दिया गया. चलिए जानते हैं पूरा मामला.

ओडिशा के जाजपुर जिले के एक जिले के एक सरकारी विद्यालय से बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार का एक गंभीर मामला सामने आया है. जहां हेडमास्टर ने बच्चों को सजा देने के लिए खुजली पैदा करने वाले जंगली पौधे का उपयोग करने के लिए उकसाया. इसके बाद उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा. मामला ज्यादा बढ़ने पर स्कूल के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया. 

क्या है पूरा मामला?

जाजपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में बच्चों के साथ हेडमास्टर ने अनुचित व्यवहार किया. बताया जा रहा है कि यह मामला सरुआबिल्ली अपर प्राइमरी स्कूल का है, जहां 19 अप्रैल को बच्चों को सजा देने के तरीके को लेकर विवाद खड़ा हो गया. आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने बच्चों को खुजली पैदा करने वाले जंगली पौधे का उपयोग करने के लिए उकसाया, जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी. इस मामले के सामने आने के बाद हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई. 

ये वजह भी आई सामने

इस मामले को लेकर एक और वजह भी सामने आई है. जांच अधिकारियों के अनुसार, दो छात्रों के बीच आपसी विवाद हुआ था, जिसके दौरान एक बच्चे ने दूसरे पर ऐसा पत्ता रगड़ दिया, जिससे उसे खुजली जैसी समस्या होने लगी. बाद में जब शिकायत प्रधानाध्यापक तक पहुंची, तो उन्होंने कथित रूप से प्रतिक्रिया में दूसरे बच्चे को भी वैसा ही करने को कह दिया, जिससे मामला और बिगड़ गया.

कैसे हुई घटना की जानकारी?

इस घटना का खुलासा तब हुआ जब प्रभावित बच्चों ने घर जाकर अपने पैरेंट्स को इसकी जानकारी दी. इसके बाद अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की.मामले की गंभीरता को देखते हुए सुकिंदा ब्लॉक के शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक जांच के बाद प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है, रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. इस घटना ने स्कूलो में अध्यापकों को रवैये पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST

IND VS PAK: कुछ ही देर में शुरू होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, Jio Hotstar नहीं यहां फ्री में देखें फाइनल मैच

IND VS PAK: 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का फ़ाइनल मैच इंडिया और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 08:58:38 IST

एयर ओमान ने किया था बैन, सीरिया से खास कनेक्शन; कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले शख्स का हुआ खुलासा

FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…

Last Updated: October 3, 2026 08:27:34 IST

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST