<

हिंदू छात्राओं का ब्रेनवॉश करता था 12वीं पास डॉक्टर, मेडिकल कैंप में कराता था धर्मांतरण?

लखनऊ के KGMU में एक ऐसा डॉक्टर पकड़ा गया है, जो 12वीं पास है और मेडिकल कैंप में मेडिकोज और हिंदू छात्राओं का ब्रेनवॉश करके धर्मांतरण कराता था. आरोप है कि वो खुद को डॉक्टर बताकर धर्मांतरण कराता था.

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में धर्मांतरण का मामला सामने आया है. यहां एक फर्जी डॉक्टर को पकड़ा गया है. आरोप है कि वो मेडिकल कैम्प के जरिए हिंदू लड़कियों और फीमेल मेडिकोज का ब्रेनवॉश करता और फिर धर्मांतरण कराता था. KGMU प्रशासन ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी की पहचान हसन अहमद के रूप में हुई है, जो खुद को डॉक्टर बताता था और मेडिकल कैम्प का आयोजन करता था. इसके बाद वो इन आयोजनों में शामिल होने वाली लड़कियों, फीमेल छात्रों और युवा डॉक्टरों का ब्रेनवऑश करता. 

सोशल मीडिया और मेडिकल कैंप के जरिए टारगेट

विश्वविद्यालय की तरफ से कुल 20 मेडिकोज ने हिस्सा लिया था. वहीं पुलिस ने मामले की जांच की जिसमें सामने आया है कि आरोपी हसन अहमद लड़कियों को AIIMS दिल्ली में अमेरिकी डॉक्टर से मिलवाने के नाम पर फंसाने की कोशिश करता था और फिर बाहर ले जाने की फिराक में था. जानकारी के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों और कैंप के दौरान हिंदू मेडिकल स्टूडेंट्स को टारगेट करता था.

पुलिस जांच में क्या पता चला?

पुलिस ने इस मामले में आरोपी को पकड़ा और मामले की जांच की. पुलिस जांच में आगे पता चला कि आरोपी खुद को डॉक्टर बताता है, लेकिन वो केवल इंटरमीडिएट पास है. लेकिन वो महिलाओं को  खुद को डॉक्टर बताकर और बड़े-बड़े डॉक्टरों से जान-पहचान कराने के नाम पर गुमराह कर रहा था. पुलिस को आशंका है कि आरोपी हसन अहमद किसी बड़े धर्मांतरण गिरोह से जुड़ा हो सकता है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. साथ ही इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वो किस धर्मांतरण समूह से जुड़ा हुआ है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST

Padma Purana: किस कर्म से बदलती है आत्मा की अगली यात्रा…जानिये 84 लाख योनियों का रहस्य

Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…

Last Updated: October 3, 2026 16:47:38 IST

Rajasthan News: चोरी बन गई काल! तार चुराने की कोशिश में दो युवकों की बिजली का झटका लगने से मौत, जलकर कोयला बन गए शव

राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…

Last Updated: October 3, 2026 16:39:19 IST

Ghaziabad News: वैशाली स्थित एक ऊंची इमारत की बालकनी गिरी, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त; बड़े हादसे से बाल-बाल बचे लोग

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…

Last Updated: October 3, 2026 16:24:59 IST