<
Categories: देश

Aaj Ka Mausam 22 April 2026: दिल्ली-यूपी बिहार में गर्म हवा के चमाटे! इन 13 राज्यों में बरसेगी बारिश, जानें अपने शहर का मौसम

Aaj Ka Mausam 22 April 2026|Todays Weather 22 april 2026: इन दिनों देश भर में गर्मी बढ़ गई है और दिल्ली एनसीआर जहां पर ऐसी गर्मी जून में पड़ती थी वो अभी से हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में इन राज्यों में लू का कहर मचने वाला है. आइए जानते हैं यूपी से बिहार तक मौसम का हाल-

Aaj Ka Mausam 22 April 2026: देश के बहुत से राज्यों में गर्मी ने गदर मचा रखा है. दोपहर को ऐसी कड़ाके की धूप निकलती है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. आज के समय में भी बहुत से राज्यों में धिकतम तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है. दिल्ली हो या यूपी-बिहार हर जगह लू का कहर बरस रहा है. इसी के चलते आज मौसम विभाग ने 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है. खबरों के मुताबिक आज शाम को मौसम बदलने के अनुमान है.

IMD की मानें तो 22 से 25 अप्रैल तक  मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में तेज बारिश हो सकती हैं. साथ ही तभी 50 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चल सकती है. आइए जानते हैं कि आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम-

दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल (Delhi Heatwave Alert)

अभी अप्रैल का ही महीना है लेकिन गर्मी ने दिल्ली वालों का हाल बेहाल कर दिया है. अप्रैल के महीने में जून जैसी गर्मी होने लगी है और अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. मौसम विभाग की माने तो 22 से 24 अप्रैल के बीच हीट वेव का अलर्ट जारी हुआ है और ऐसा कहा जा रहा है कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री के पार हो सकता है.

यूपी का मौसम (Uttar Pradesh Weather)

उत्तर प्रदेश के काफी हिस्सों में जोरो की गर्मी पड़ रही है और लू भी चल रही है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटे में पूरे देश में जोरों की गर्मी पड़ेगी औऱ लू भी चलेगी. अगर लखनऊ की बात करें तो टेंपरेचर 42 डिग्री रह सकता औ रात में 24 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है.

बिहार का मौमस (Bihar Today’s 22 April Weather )

बिहार में भी गर्मी ने दम तोड़ जिया है वहां पर भी 22 से 24 अप्रैल के बीच में गर्मी बढ़ सकती है और बहुत से हिस्सों में लू भी चल सकती है. जहां पर लू का असर ज्यादा रहेगा वो है र्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, वैशाली और समस्तीपुर, पटना, अरवल, जहानाबाद, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, नालंदा, नवादा और गया. मौसम विभाग की माने तो इन जगहों पर 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच टेंपरेचर रह सकता है.

 

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

UP Crime: लव मैरिज के 3 महीने बाद खूनी अंत! झगड़े में पत्थर से कुचला पति का सिर, हैरान कर देगा मामला

UP Crime: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 14, 2026 16:19:59 IST

इंफ्लुएंसर के परिजनों पर हमला! अस्पताल में आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग, टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

Loni Hospital Firing: गाजियाबाद के लोनी में एक अस्पताल के बाहर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़…

Last Updated: November 14, 2026 15:52:56 IST

70 नाबालिग लड़कियों का किया यौन शोषण, ब्रिटेन में भारतीय मुस्लिम युवक को मिली 30 साल की सजा; दरिंदगी की कहानी सुन दहल जाएगा दिल

Indian student jailed in UK:ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के स्पेशलिस्ट प्रॉसिक्यूटर मार्टिन मैक्रॉब…

Last Updated: November 14, 2026 15:25:45 IST

10 साल पुराना रिश्ता, दो संदिग्ध मौतें और बंद कार… दिल्ली की इस घटना ने पुलिस को उलझाया, पुराने केस से भी जुड़े तार

Delhi Crime: दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 14, 2026 15:19:57 IST

Caught on Camera: रील शूट करने के लिए पिंजरे से निकाला बाघ, फिर शुरू हुआ खूनी खेल; 19 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Pakistan TikTok Video Tiger Attack: मृतक के पिता मुनीर अहमद की ओर से दर्ज कराई…

Last Updated: November 14, 2026 15:01:26 IST