<
Categories: क्रिकेट

जब अंपायर पर भड़क उठे एमएस धोनी, बहस करने के लिए डगआउट से मैदान पर आ गए, फिर BCCI ने…

MS Dhoni Argue with Umpires: क्रिकेट में अपनी शांत छवि के लिए मशहूर एमएश धोनी को ‘कैप्टन कूल’ यूं ही नहीं कहा जाता. शायद ही कभी ऐसा होता है कि वह काफी गुस्सा दिखें हैं. लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग 2019 में एक ऐसा पल आया जब धोनी गुस्से में नजर आ रहे थे.

नई दिल्ली. क्रिकेट में अपनी शांत छवि के लिए मशहूर एमएस धोनी को ‘कैप्टन कूल’ यूं ही नहीं कहा जाता. शायद ही कभी ऐसा होता है कि वह काफी गुस्सा दिखें हैं. लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग 2019 में एक ऐसा पल आया, जब धोनी का यह शांत स्वभाव टूटता नजर आया और उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जो उनके करियर में बेहद दुर्लभ माना जाता है. आइए जानते हैं क्या हुआ था.
यह घटना चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में हुई. मैच अपने आखिरी ओवर में था और चेन्नई को जीत के लिए मुश्किल रन बनाने थे. हर गेंद के साथ रोमांच बढ़ रहा था. इसी बीच बेन स्टोक्स ने एक नो बॉल फेंकी. अंपायर ने पहले नो-बॉल का इशारा किया, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद फैसला बदल दिया गया. इस अचानक बदलाव ने खिलाड़ियों और डगआउट दोनों को हैरान कर दिया.

बीसीसीआई ने दिया था झटका

डगआउट में बैठे धोनी यह देखकर खुद को रोक नहीं पाए. वह तुरंत मैदान में पहुंच गए और अंपायरों से बहस करने लगे. उनका यह रूप फैंस के लिए बिल्कुल अलग था, क्योंकि धोनी आमतौर पर हर स्थिति में शांत रहते हैं. उस समय मैच का दबाव इतना ज्यादा था कि एक छोटा फैसला भी पूरे नतीजे को बदल सकता था. हालांकि, मैदान पर जाकर अंपायर से बहस करना नियमों के खिलाफ था. मैच के बाद धोनी पर जुर्माना लगाया गया और उन्होंने भी अपनी गलती स्वीकार की. उन्होंने माना कि गुस्से में लिया गया यह फैसला सही नहीं था और उन्हें संयम रखना चाहिए था.

चेन्नई ने जीता था मैच

इस पूरे घटनाक्रम के बावजूद मैच का अंत बेहद रोमांचक रहा. आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर चेन्नई ने जीत हासिल कर ली, जिससे यह मुकाबला और भी यादगार बन गया. यह घटना आज भी आईपीएल इतिहास के सबसे चर्चित पलों में शामिल है. इसने दिखाया कि चाहे खिलाड़ी कितना भी शांत क्यों न हो, दबाव और भावनाएं कभी-कभी हावी हो ही जाती हैं.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 31, 2026 16:30:05 IST

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST