<

पहले बठिंडा बुलाया, फिर बेल्ट से बेरहमी… कमल कौर भाभी हत्याकांड में अमृतपाल मेहरों गिरफ्तार

Amritpal Singh Mehron Arrest: बठिंडा के सोशल मीडिया इन्फलुएंसर कमल कौर भाभी हत्याकांड में फरार अमृतपाल मेहरों को पुलिस ने दुबई में गिरफ्तार कर वापस पंजाब लें आए है. शुक्रवार सुबह, जांच एजेंसी ने अमृतपाल मेहरों को पंजाब पुलिस की एक टीम को सौंप दिया.

Kamal Kaur Bhabhi Murder Case: पंजाब के बठिंडा के बहुचर्चित सोशल मीडिया इन्फलुएंसर कमल कौर भाभी हत्याकांड में फरार अमृतपाल मेहरों को पुलिस ने दुबई में गिरफ्तार कर वापस पंजाब लें आए है. शुक्रवार सुबह, जांच एजेंसी ने अमृतपाल मेहरों को पंजाब पुलिस की एक टीम को सौंप दिया.
इसके बाद, DSP (सिटी) ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपी को दिल्ली हवाई अड्डे से बठिंडा पहुंचाया. इस बीच, DSP (सिटी-2) और बठिंडा से पहुंची एक पुलिस टीम दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंच गई है और बठिंडा के लिए रवाना भी हो चुकी है.

कमल भाभी की हत्याकांड का क्या है पूरा मामला?

यह मामला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी, जिन्हें ‘कमल भाभी’ के नाम से भी जाना जाता था की हत्या से जुड़ा है, जो पिछले साल जून में हुई थी. उनका शव चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित एक निजी अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक कार के अंदर मिला था. कंचन ‘कमल कौर भाभी’ नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट चलाती थीं. कंचन कुमारी लुधियाना की लक्ष्मण बस्ती की रहने वाली थीं.

3 महीने से रच रहें थे हत्या की साजिश

10 जून को हत्या होने के बाद, 11 जून को कंचन का शव उनकी कार से बरामद किया गया था. पुलिस पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों ने खुलासा किया कि अमृतपाल मेहरों और उसके साथी कंचन की हत्या की तैयारी के लिए तीन महीने से तैयारी कर रहे थे. घटना से कुछ दिन पहले, अमृतपाल, अपने साथियों के साथ कंचन के घर के पास स्थित एक होटल में रुका भी था. इसके बाद, 8 जून को अमृतपाल ने कंचन से संपर्क किया और उन्हें बताया कि एक कार का प्रमोशन करने के लिए उन्हें बठिंडा जाना होगा.

कार से बठिंडा पहुंची थी कंचन

9 जून को, कंचन अपनी ही कार से लुधियाना से बठिंडा गईं. वहां, अमृतपाल मेहरों, जसप्रीत सिंह और निमरतजीत सिंह कंचन से मिले और उनकी गाड़ी में बैठ गए. सबसे पहले, तीनों आरोपी कंचन की कार को भुच्चो के पास एक गैरेज में ले गए, जहां उन्होंने रात 12:30 बजे तक उसकी मरम्मत करवाई. इसके बाद, उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो SUV एक पेट्रोल पंप पर खड़ी कर दी और कंचन को साथ लेकर वे चारों उनकी कार में आगे बढ़ गए. आरोपी द्वारा किए गए खुलासों के अनुसार, अमृतपाल मेहरो कंचन की कार चला रहा था.

बेल्ट का इस्तेमाल करके कंचन का गला घोंटा

जसप्रीत और निमरतजीत कार की पिछली सीट पर कंचन के साथ बैठे थे. पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि अमृतपाल के निर्देशों पर काम करते हुए, उन्होंने सबसे पहले कंचन के दोनों मोबाइल फोन छीन लिए और उनके पासवर्ड मांगे; जब कंचन ने पासवर्ड देने से इनकार कर दिया, तो उन दोनों ने अमृतपाल के कहने पर उस पर हमला कर दिया. इसके बाद, कार के अंदर एक सुनसान जगह पर, उन्होंने कमर की बेल्ट का इस्तेमाल करके कंचन का गला घोंट दिया, और इस तरह उसकी हत्या कर दी.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST