<
Categories: क्रिकेट

क्या विराट-धवन के बीच हुई थी कहासुनी? जब टीम इंडिया को धोनी ने चेताया, 11 साल पुराना वो राज

Virat Kohli and Shikhar Dhawan Fight: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने विराट कोहली और शिखर धवन के बीच झगड़े की खबरों को गलत बताते हुए साफ किया था कि मामला उतना बड़ा नहीं था, जितना दिखाया गया. यह मामला 2014 के ब्रिस्बेन टेस्ट के दौरान सामने आया था.

Virat Kohli and Shikhar Dhawan Fight: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने विराट कोहली और शिखर धवन के बीच झगड़े की खबरों को गलत बताते हुए साफ किया  था कि मामला उतना बड़ा नहीं था, जितना दिखाया गया. यह मामला 2014 के ब्रिस्बेन टेस्ट के दौरान सामने आया था. उस समय खबरें थीं कि कोहली को अचानक बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, जिससे वह नाराज हो गए और धवन के साथ उनकी बहस हो गई. इस घटना को लेकर ड्रेसिंग रूम में बड़े विवाद की बातें कही जाने लगीं. आइए जानते हैं फिर क्या हुआ था.
लेकिन धोनी ने बाद में पूरी सच्चाई बताई. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कम्युनिकेशन की गलती थी. धवन को प्रैक्टिस के दौरान कलाई में चोट लगी थी और वह बल्लेबाजी के लिए तैयार नहीं थे. लेकिन यह जानकारी टीम तक सही समय पर नहीं पहुंची, जिसके कारण कोहली को जल्दी-जल्दी तैयार होकर मैदान पर जाना पड़ा.

धोनी ने कहा-अफवाहों पर ध्यान न दें

एमएस धोनी ने माना कि ऐसे समय में थोड़ी परेशानी और तनाव होना स्वाभाविक है, लेकिन इसे झगड़ा कहना गलत है. उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि जो कहानियां बनाई गईं, वे हकीकत से ज्यादा फिल्मी लगती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, क्योंकि इससे टीम के माहौल पर गलत असर पड़ता है. धोनी के अनुसार, टीम के अंदर सब कुछ ठीक था और खिलाड़ियों के बीच कोई बड़ी समस्या नहीं थी. धोनी ने टीम इंडिया के प्लेयर्स को चेताते हुए ये भी कहा था कि जो इस तरह की गलत अफवाहों को फैला है ये उनके लिए ठीक नहीं है.

धवन ने क्या कहा था?

बाद में धवन ने भी इस बात को स्वीकार किया कि मैदान पर छोटे-मोटे विवाद हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि विराट कोहली के साथ भी कभी-कभी गलतफहमी या हल्की बहस हुई, लेकिन इससे उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा. यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि धोनी किस तरह शांत दिमाग से मुश्किल हालात को संभालते थे और टीम को एकजुट रखते थे.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST

Bihar firecracker accident: सीवान में पटाखा बनाते समय मकान में भीषण विस्फोट, 4 शव बरामद, कई लोग घायल

Bihar firecracker accident: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में…

Last Updated: October 23, 2026 20:52:49 IST

करवा चौथ पर भद्रा का साया या नहीं? व्रत रखने से पहले जान लें पूजा का सही मुहूर्त, जानें किस शहर में कब दिखेगा चांद

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…

Last Updated: October 23, 2026 20:45:19 IST

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार से बनी सहमति; सप्लाई बहाल करने की तैयारी

Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…

Last Updated: October 23, 2026 19:51:26 IST