<
Categories: क्रिकेट

GT vs PBKS: पापा चाहते थे बेटा करे किसानी, लेकिन भाई के त्याग ने बनाया धारदार गेंदबाज, IPL में काटेंगे बवाल?

Who Is Ashok Sharma: राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की ओर से अपना आईपीएल डेब्यू किया. गुजरात की टीम ने अशोक शर्मा को IPL 2026 के लिए ऑक्शन में 90 लाख रुपये में खरीदा है.

Who Is Ashok Sharma: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स के मुकाबले में राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने अपना डेब्यू किया. अशोक शर्मा पहली बार आईपीएल में खेलते नजर आएंगे. इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन कभी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. अब आखिरकार अशोक शर्मा ने अपना आईपीएल डेब्यू कर लिया है. गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने अशोक शर्मा को IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में 90 लाख रुपये में खरीदा था. 23 साल के अशोक शर्मा ने पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था. अशोक शर्मा ने SMAT 2025 में 10 मैचों में 22 विकेट लेकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया था.

पापा बनाना चाहते थे किसान

अशोक शर्मा राजस्थान के जयपुर के पास रामपुर गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता चाहते थे कि अशोक शर्मा पढ़ाई पर ध्यान दे या फिर खेतों में काम करे. हालांकि अशोक शर्मा के भाई के इरादे कुछ अलग थे. अशोक के भाई अक्षय ने उन्हें क्रिकेटर बनाने का फैसला लिया. भाई ने अपने सपनों का त्याग करते हुए भाई को एकेडमी भेजा. उनके भाई की मेहनत का नतीजा यह रहा है कि अशोक शर्मा दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल में खेल रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अशोक शर्मा ने बताया कि वह अपने भाई की वजह से ही क्रिकेट में आए थे. उन्होंने बताया कि वह नेचरली तेज गेंदबाजी करते हैं.

अशोक शर्मा की क्या है खासियत?

राजस्थान के अशोक शर्मा अपनी तेज रफ्तार के लिए जाने जाते हैं. अशोक शर्मा के पास 150 की स्पीड से गेंदबाजी करने की क्षमता है. वह खुद को हार्ड लेंथ बॉलर बताते हैं. IPL 2025 में अशोक शर्मा राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे, लेकिन डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था. पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अशोक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 10 मैचों में 9.25 की इकॉनमी और 15.63 औसत से 22 विकेट चटकाए. इसके बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी की नजर उन पर पड़ी. फिर IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने अशोक शर्मा को 90 लाख रुपये में अपनी स्क्वाड में शामिल कर लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Muzaffarpur Murder Case: 20 लाख के झगड़े… रालोजपा नेता की हत्या में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने उगले राज़

Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…

Last Updated: March 31, 2026 21:29:52 IST

DC vs LSG: लखनऊ के ‘नवाबों’ से दिल्ली कैपिटल्स की जंग, हेड टू हेड में कौन आगे, कैसा रहेगा मौसम?

DC vs LSG Head To Head: 1 अप्रैल को ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स…

Last Updated: March 31, 2026 21:05:40 IST

Air India Flight: आसमान में फिर मची चीख-पुकार! एयर इंडिया विमान में उठा धुआं, पायलट की ‘Mayday’ कॉल और फिर…

बीच आसमान में प्लेन से निकला धुआं और पायलट की 'Mayday' कॉल! एयर इंडिया के…

Last Updated: March 31, 2026 20:38:56 IST

Funny Jokes: पृथ्वी गोल है… ये किसने साबित किया? पप्पू ने टीचर को दिया ऐसा जवाब, सुनकर सिर पकड़ लेंगे

Funny Jokes of the Day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई…

Last Updated: March 31, 2026 20:23:43 IST

Cicada COVID variant: 22 देशों में फिर फैला कोरोना, ओमिक्रोन से यह कितना खतरनाक, भारत के लिए भी खतरा?

Cicada New Covid 19 Variant: हर बार की तरह इस बार भी कोरोना नया रूप…

Last Updated: March 31, 2026 19:54:53 IST

अब घर बैठे करोड़ों कमाएंगी मलाइका अरोड़ा! किराए पर दिया अपना आलीशान घर, क्या है पूरी डील?

Malaika Arora: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट को तीन…

Last Updated: March 31, 2026 19:45:21 IST