<
Categories: मनोरंजन

फिल्म की शूटिंग के बीच हुआ मिसकैरेज, अस्पताल में काटे कई दिन; दो बार टूटा काजोल का मां बनने का सपना

Actress Kajol: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल ने दो बार मिसकैरेज का दर्द झेला है. इन मुश्किल दिनों के बाद भी एक्ट्रेस के दो बच्चे हैं. चलिए जानते हैं अभिनेत्री की दर्दभरी कहानी.

सिनेमाई दुनिया में काजोल का नाम जानी-मानी अभिनेत्रियों में शुमार है. उन्होंने अपने करियर में कई जबरदस्त फिल्में दी हैं. लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत दर्द झेले हैं. उनका दो बार मिसकैरेज हो चुका है. एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की शूटिंग के दौरान काजोल के साथ ऐसा हादसा हुआ कि उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा था. चलिए जानते हैं वो किस्सा. 

‘कभी खुशी कभी गम’ के दौरान हुआ मिसकैरेज

काजोल ने अजय देवगन को चार साल तक डेट करन के बाद 1999 में शादी कर ली थी. इसके दो साल बाद एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हुईं. साल 2001 में वह फिल्म कभी खुशी कभी गम की शूटिंग कर रही थी. इसी दौरान उनका मिसकैरेज हो गया था, जिस कारण उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा. कई दिनों तक उन्होंने इस असहनीय दर्द को झेला. इसी वक्त फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और ये ब्लॉकबस्टर साबित हुई. 

दूसरी बार हुआ मिसकैरेज

काजोल को एक बार और मिसकैरेज का सामना करना पड़ा. इसने एक्ट्रेस को झकझोकर रख दिया था. लेकिन ईश्वर एक्ट्रेस के साथ था. फिर साल 2003 में न्यासा देवगन का जन्म हुआ. इसके बाद बेटे के रूप में युग का जन्म हुआ. आज अभिनेत्री के दो बच्चे हैं. 

जब काजोल की चली गई थी याददाश्त

एक और किस्सा काफी मशहूर है. 1998 में रिलीज हुई फिल्म ये लड़का है दीवाना फिल्म की शूटिंग के दौरान काजोल को साइकिल चलानी थी, लेकिन वह मुंह के बल गिर गईं और उनकी याददाश्त चली गई. बताया जाता है कि वह अजय देवगन को भी भूल गई थीं. हालांकि कुछ समय बाद उनकी याददाश्त वापस आ गई थी.

एक नजर काजोल के करियर पर

काजोल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआ साल 1992 में फिल्म ‘बेखुदी’ से की थी. एक्ट्रेस को असली पहचान साल 1995 में आई फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से मिली. इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘बाजीगर’, और ‘फना’ जैसी फिल्मों से सबके दिलों में छा गईं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Husband wife dispute: होटल में दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़…बोली तूने मुझसे लव मैरिज की थी

Husband wife dispute: रतलाम के जावरा स्थित होटल प्रेसिडेंट में एक महिला ने अपने पति…

Last Updated: October 3, 2026 18:34:43 IST

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST

Padma Purana: किस कर्म से बदलती है आत्मा की अगली यात्रा…जानिये 84 लाख योनियों का रहस्य

Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…

Last Updated: October 3, 2026 16:47:38 IST