Who Is Auqib Nabi: जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जिताने वाले तेज गेंदबाज आकिब नबी आईपीएल में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. वह दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते दिखाई दे सकते हैं. जानें आकिब नबी का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन...
कौन हैं आकिब नबी?
Who Is Auqib Nabi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 5वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में जम्मू-कश्मीर तेज गेंदबाज आकिब नबी डार अपना आईपीएल डेब्यू कर सकते हैं. आकिब नबी घरेलू क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी हैं, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया है. आकिब नबी डार ने जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. आकिब नबी डार ने अपनी धारदार गेंदबाजी से रणजी ट्रॉफी के फाइनल में कर्नाटक के बल्लेबाजों को पस्त कर दिया था. उन्होंने उस सीजन में कुल 10 मुकाबले खेले, जिनमें 17 पारियों में 12.56 की औसत से 60 विकेट हासिल करके रिकॉर्ड बनाया. आकिब नबी को जम्मू-कश्मीर का डेल स्टेन कहा जाता है, क्योंकि वे लगातार लंबी-लंबी स्पेल डालने के लिए जाने जाते हैं. अब घरेलू क्रिकेट से निकलकर आकिब नबी डार आईपीएल में पहुंच गए हैं. IPL 2026 में आकिब नबी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं, जो लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना डेब्यू कर सकते हैं.
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी (Auqib Nabi) एक स्विंग गेंदबाज हैं, जो गेंद को दोनों ओर लहराने की ताकत रखते हैं. रणजी ट्रॉफी के पिछले 2 सीजन में आकिब नही कुल 104 विकेट चटका चुके हैं. आकिब नबी को बारामूला एक्सप्रेस कहा जाता है, क्योंकि उनके पास 150 की स्पीड से गेंदबाजी करने की क्षमता है. 29 साल के आकिब नबी बचपन में फुटबॉल खेलने का सपना देख रहे थे, लेकिन तेज गेंदबाजी के लिए उनके जुनून ने उन्हें क्रिकेट में खींच लिया. आकिब नबी ने घरेलू क्रिकेट में अपनी रफ्तार और धार से सभी को खूब प्रभावित किया. उसके चलते IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में उन पर भारी बोली. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम ने आकिब नबी को 8.40 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर अपनी स्क्वाड में शामिल किया.
घरेलू करियर की बात करें, तो आकिब नबी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 41 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान आकिब ने 67 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 156 विकेट हासिल किए हैं. वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में आकिब नबी ने 36 मैचों में 56 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा टी20 क्रिकेट में आकिब नबी के नाम 34 मैचों में 43 विकेट दर्ज हैं.
दिल्ली कैपिटल्स 1 अप्रैल को एकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सबसे प्रमुख गेंदबाज मिचेल स्टार्क उपलब्ध नहीं है. ऐसे में आकिब नबी डार को पहले ही मैच में मौका दिया जा सकता है. इस मुकाबले में आकिब नबी पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि घरेलू क्रिकेट में कहर बरपाने वाले आकिब नबी IPL के बड़े मंच पर कैसा प्रदर्शन करते हैं.
IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…
युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…
Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…
IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…
Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…