Kader Khan: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कादर खान के साथ एक ऐसी घटना हुई थी, जिसने उन्हें झकझोर कर रख दिया था. अभिनेता की मां की मौत पर जब उन्होंने सबको बताया तो लगों ने मजाक समझा. जानें पूरी कहानी.
जब कादर खान की मौत का बना मजाक
Kader Khan Incident: जाने-माने अभिनेता कादर खान आज इस दुनिया में तो नहीं हैं. लेकिन अपने अभिनय और जिंदादिली के कारण वो आज भी लोगों के जहन में कैद हैं. अभिनेता की शुरुआती जिंदगी बहुत मुश्किलों में बीती. अफगानिस्तान में जन्में अभिनेता का बचपन गरीबी में बीता. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर सिनेमाई दुनिया में अलग मुकाम हासिल किया. कादर खान की जिंदगी के कई दिलचस्प किस्से हैं. एक किस्सा ऐसा है कि जब उनकी मां की मौत हुई, तो उन्होंने अपने रिश्तेदारों को बताया और सबने इसे मजाक समझा. फिर रोते रहे अभिनेता, लेकिन…
कादर खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां का निधन एक अप्रैल को हुआ था, जिसे मूर्ख दिवस के रूप में मनाया जाता है. अभिनेता ने कहा कि जब उनका मां की मौत हुई तो उन्होंने अपने रिश्तेदारों और पड़ोसी को बताया. लेकिन सबने इसे मजाक में लिया. किसी यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनका मां का इंतकाल हो चुका. कादर खान रो-रोकर बताते रहे लेकिन लोगों को मजाक लगा. बताया जाता है कि लोगों ने इस बात का यकीन इसलिए नहीं किया कि क्योंकि उस दिन एक अप्रैल (April Fool) था.
कादर खान का प्रारंभिक जीवन गरीबी में बीता. अभिनेता का जन्म बलूचिस्तान में हुआ था. उनके तीन भाई थे, शम्स उर रहमान, फजल रहमान और हबीब उर रहमान. दुर्भाग्यवश, अफगानिस्तान में आठ वर्ष की आयु से पहले ही तीनों की मृत्यु हो गई. उनके माता-पिता ने भारत में बसने का निर्णय लिया क्योंकि उन्हें लगा कि अफगानिस्तान की भूमि उनके बच्चों के लिए अशुभ है. उनके पिता अब्दुल रहमान खान अफगानिस्तान के कंधार से थे, जबकि उनकी माता इकबाल बेगम पिशिन से थीं. भारत आने के बाद, कादर मुंबई के कुख्यात रेड-लाइट एरिया कमाठीपुरा की झुग्गियों में पले-बढ़े.
कादर खान का जन्म 11 दिसंबर 1937 को हुआ था. कादर खान एक अभिनेता और लेखक थे, जो किस्मततकदीरवाला, अंगार के लिए मशहूर थे. अभिनेता की मौत 31 दिसंबर 2018 को हुई थी.
युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…
Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…
IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…
Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…
Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…