<
Categories: क्रिकेट

रणजी में एक पारी में 10 विकेट… अब IPL में रफ्तार से बल्लेबाजों की उड़ा रहा नींद, कौन है CSK का ये तूफान?

Who is Anshul Kamboj: CSK के युवा स्टार तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने IPL 2026 में अपनी तेज धारदार रफ्तार से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है. वह अभी तक इस सीजन 5 पारियों में 10 विकेट चटका चुके हैं. जानें कौन हैं अंशुल कंबोज...

Who is Anshul Kamboj: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 32 रनों से हरा दिया. एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई ने कोलकाता को हराकर इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. इस मैच में CSK के स्टार स्पिनर नूर अहमद ने 3 विकेट लेकर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, जिसके बाद उनकी खूब चर्चा हो रही है. हालांकि इसी मैच में एक भारतीय तेज गेंदबाज ने भी अपनी रफ्तार और सटीकता से खूब प्रभावित किया.

हम बात कर रहे हैं CSK के 25 साल के युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की, जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 4 ओवर में 32 रन खर्च करके 2 विकेट चटकाए. अंशुल कंबोज ने फिन एलन और रमनदीप का बड़ा विकेट हासिल किया. IPL 2026 में अंशुल कंबोज 5 मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं. फिलहाल वह पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर काबिज हैं. ऐसे में CSK फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर ये 25 साल का गेंदबाज आखिर है कौन?

कौन हैं अंशुल कंबोज?

CSK के स्टार तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) हरियाणा के करनाल के रहने वाले हैं. अंशुल कंबोज ने आईपीएल से पहले घरेलू क्रिकेट में भी अपनी धारदार गेंदबाजी से खूब धमाल मचाया है. अंशुल कंबोज के नाम रणजी ट्रॉफी मैच की एक पारी में 10 विकेट हासिल करने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी दर्ज है. नवंबर 2024 में अंशुल कंबोज ने हरियाणा की ओर से खेलते हुए केरल के खिलाफ यह कारनामा किया था. वह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे गेंदबाज हैं.

अंशुल कंबोज की खासियत

अंशुल कंबोज मैदान पर अपनी सटीकता और रफ्तार भरी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. क्रिकेट की भाषा में कंबोज को ‘हिट द डेक’ बॉलर कहा जाता है. वह लगातार 135 किमी प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाज कर सकते हें. साल 2023-24 में विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्हें इंडिया-ए की टीम में भी मौका मिला था. अंशुल कंबोज ने उस सीजन में 10 मैचों में 17 विकेट चटकाए थे. इसके बाद अंशुल कंबोज को आईपीएल में मौका मिला.

IPL में कब किया डेब्यू?

अंशुल कंबोज ने साल 2024 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था. मुंबई इंडियंस ने कंबोज को 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर साइन किया था. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना पहला मैच खेला. इस सीजन अंशुल कंबोज ने 3 मैचों में 2 विकेट चटकाए थे. इसके बाद अगले साल मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने अंशुल कंबोज को 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था. इस सीजन कंबोज ने 8 मैचों में 8 विकेट चटकाए. इसके बावजूद चेन्नई की टीम में उन पर भरोसा जताया और IPL 2026 के लिए रिटेन किया. अब अंशुल कंबोज इस सीजन अपनी टीम के लिए गेंद से कहर मचा रहे हैं.

भारत के लिए खेला टेस्ट

घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन करने के बाद अंशुल कंबोज को भारत के लिए खेलने का भी मौका मिला. अंशुल कंबोज ने 23 जुलाई 2025 को भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया. इस मैच की एक पारी में कंबोज ने 1 विकेट चटकाए. इसके बाद उन्हें फिर कभी भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला. उम्मीद है कि वह जल्द ही भारत के लिए खेलते दिखाई देंगे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

MP News: नवविवाहित पत्नी को बाइक पर लेकर जा रहा था पति, तभी आ गया पत्नी का आशिक और फिर जो हुआ…, CCTV में कैद हो गया पूरा नजारा

ग्वालियर चिड़ियाघर घूमने गई एक नवविवाहित महिला कथित तौर पर अपने पति को छोड़कर एक…

Last Updated: October 7, 2026 23:03:30 IST

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST