Khesari Lal Yadav Viral Video: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने चप्पल फेंकी. घटना से नाराज सांसद पप्पू यादव ने दर्शकों को फटकार लगाई. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Khesari Lal Yadav Viral Video: बिहार के खुर्दा महोत्सव में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. म्यूजिकल नाइट के दौरान जब खेसारी लाल यादव स्टेज पर प्रस्तुति दे रहे थे, तभी भीड़ में से किसी ने उनकी तरफ चप्पल फेंक दी. इस घटना से कार्यक्रम में हंगामा मच गया. वहां मौजूद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी नाराज हो गए और उन्होंने चप्पल फेंकने वाले की पहचान कर कार्रवाई करने की चेतावनी दी. इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, खुर्दा में आयोजित वार्षिक मेले के दौरान खेसारी लाल यादव की म्यूजिकल नाइट रखी गई थी. कार्यक्रम में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे. खेसारी लाल यादव स्टेज पर गाने गा रहे थे और दर्शक उनकी प्रस्तुति का आनंद ले रहे थे. इसी दौरान भीड़ में से किसी ने स्टेज की ओर चप्पल उछाल दी. इस घटना से स्टेज पर मौजूद लोग हैरान रह गए. हालांकि, खेसारी लाल यादव ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और अपनी बात रखकर दर्शक को जवाब दिया.
खेसारी लाल यादव के लिए लोग बिजली के खंभे पर चढ़ गए, तो पप्पू यादव भी पूरे जोश में नजर आए! L https://t.co/yl5jCiAN5d
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) October 24, 2026
चप्पल फेंके जाने से खेसारी लाल यादव नाराज नजर आए, लेकिन उन्होंने अपना आपा नहीं खोया. उन्होंने माइक से ही चप्पल फेंकने वाले पर तंज कसा. खेसारी लाल ने कहा, ‘तुमने बहुत अच्छा किया बेटा, आई लव यू. क्या लड़का है, तुम बहुत आगे जाओगे, इतना आगे कि वहां से जमीन नहीं होगी.’ उन्होंने यह भी कहा कि गलत हरकत करने वालों से दुनिया सीख सकती है. उनका यह अंदाज अब चर्चा में है.
इस घटना पर सांसद पप्पू यादव ने भी कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने दावा किया कि चप्पल फेंकने वाला व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि उसकी पहचान करके दो दिन के भीतर उसे तलाशने और कानूनी कार्रवाई करने की कोशिश की जाएगी.
ये भी पढ़ें: Tiger Shroff: जानलेवा हमले के 4 दिन बाद टाइगर श्रॉफ ने क्यों बेचा करोड़ों का घर? कीमत सुन पकड़ लेंगे माथा
कार्यक्रम के दौरान कुछ दर्शक खतरनाक तरीके से बिजली के खंभों पर चढ़ गए. यह देखकर पप्पू यादव ने नाराजगी जताई और कार्यक्रम बंद कराने की चेतावनी दी. खुर्दा महोत्सव हर साल दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित किया जाता है. फिलहाल, खेसारी लाल यादव पर चप्पल फेंकने की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है.
ये भी पढ़ें: सुहागरात पर पत्नी के साथ क्या हुआ? स्विमिंग पूल में डुबोने और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, ससुर ने भी झाड़ा पल्ला
Jharkhand Crime: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के तुंगी गांव में 40 वर्षीय गुरुवारी हांसदा…
Diwali 2026 Kab Hai: दिवाली 2026 में 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी. पंचांग के…
IND VS NZ: सरे T20 में हार के बाद मिचेल सेंटनर ने कहा कि अगर…
IND VS NZ: मैट हेनरी बाकी तीन मैच नहीं खेलेंगे. मैट हेनरी क्राइस्टचर्च में ही…
Anant Singh: अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें इस डिसिप्लिनरी एक्शन से कोई एतराज़ नहीं…
Tilak Varma: तिलक ने अपने T20I करियर में अब तक 180 मैच खेले हैं. उन्होंने…