<
Categories: क्रिकेट

IPL का पहला आदिवासी खिलाड़ी, कौन हैं रांची के क्रिस गेल कहे जाने वाले रोबिन? मुंबई इंडियंस कब देगी मौका

झारखंड से आने वाले युवा खिलाड़ी रोबिन मिंज को रांची का क्रिस गेल कहा जाता है. अब सवाल भहै कि इतनी चर्चा के बावजूद मुंबई इंडियंस उन्हें प्लेइंग XI में क्यों मौका नहीं दे रही. बता दें कि रोबिन मिंज झारखंड के एक आदिवासी जगह से आते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कई युवा खिलाड़ियों पर लगभग हर फैंस की नजरें हैं. किस खिलाड़ी की किस्मत आईपीएल के जरिए कब पलट जाए ये किसी को नहीं पता. एक नाम जो लगातार चर्चा में बना हुआ है, वह है रोबिन मिंज, झारखंड से आने वाले इस युवा खिलाड़ी को रांची का क्रिस गेल कहा जाता है. अब सवाल भहै कि इतनी चर्चा के बावजूद मुंबई इंडियंस उन्हें प्लेइंग XI में क्यों मौका नहीं दे रही. बता दें कि रोबिन मिंज झारखंड के एक आदिवासी जगह से आते हैं.

रोबिन एक मिंज लेफ्ट-हैंड विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनका खेलने का स्टाइल क्रिस गेल जैसा माना जाता है. इसके लिए उन्हें रांची का क्रिस गेल का नाम मिला.  रोबिन में लंबे-लंबे छक्के और तेज रन बनाने की क्षमता है. साधारण परिवार से आने वाले रोबिन मिंजने मेहनत के दम पर IPL तक का सफर तय किया. रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पिता एक सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी किया करते थे.

मुंबई क्यों नहीं खिला रही

पिछले सीजन में एक एक्सीडेंट के कारण वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. इसके बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें टीम में शामिल किया, लेकिन अभी तक उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण टीम में कड़ी प्रतिस्पर्धा है. मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीम में पहले से कई अनुभवी और स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, जिससे नए खिलाड़ियों के लिए जगह बनाना आसान नहीं होता. इसके अलावा, मिंज अभी इंटरनेशनल और IPL स्तर पर नए हैं, इसलिए टीम मैनेजमेंट उन्हें जल्दबाजी में खिलाने से बच रहा है.

कब मिलेगा मौका?

फिटनेस और फॉर्म भी एक अहम फैक्टर है. एक्सीडेंट के बाद वापसी करने वाले मिंजको अभी पूरी तरह लय में आने के लिए समय दिया जा रहा है. टीम उन्हें एक लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट के रूप में देख रही है. कुल मिलाकर रोबिन मिंजमें टैलेंट की कमी नहीं है. अगर उन्हें मौका मिलता है, तो रांची का क्रिस गेल IPL में बड़ा धमाका कर सकते हैं.
 

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

यूपी की राजनीति में पोस्टर वॉर: अखिलेश यादव बने ‘रहमान डकैत’, CM योगी ‘धुरंधर’, सड़कों पर छिड़ा महासंग्राम!

Rahman Dakait Poster Controversy: अखिलेश यादव को फिल्म विलेन 'रहमान डकैत' बताने पर मचा बवाल.…

Last Updated: April 7, 2026 18:08:37 IST

भारत में टेस्ला का पांचवां सुपरचार्जर: क्या फ्यूल स्टेशनों तक पहुंच गई है EV चार्जिंग, क्या है हकीकत?

टेस्ला ने भारत में अपना पांचवां सुपरचार्जर लगा दिया है. कंपनी ने ये ईवी चार्जिंग…

Last Updated: April 7, 2026 18:08:16 IST

मंदिर में पूजा के बाद परिक्रमा क्यों जरूरी मानी जाती है? जानिए कैसे दूर होती हैं जीवन की समस्याएं

Number of Rounds: अक्सर आपने देखा होगा कि मंदिर में पूजा के बाद लोग श्रद्धा…

Last Updated: April 7, 2026 18:05:36 IST

अल्ट्रावायलेट किरणों से आंखों को बड़ा खतरा? डॉक्टर की सलाह- गर्मियों में 4 तरह से करें बचाव, वरना…

Eye Safety Tips in Summer: गर्मियों की तपिश सेहत के लिए ठीक नहीं मानी जाती…

Last Updated: April 7, 2026 18:04:38 IST

जन्म के समय करिश्मा का चेहरा तक नहीं देखना चाहते थे राज कपूर, रखी ऐसी शर्त! वजह कर देगी हैरान

Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर के जन्म के समय राज कपूर एक्ट्रेस के चेहरा तक नहीं…

Last Updated: April 7, 2026 18:05:59 IST

EPFO 3.0: एटीएम और यूपीआई से पीएफ का पैसा निकालने का क्या है नियम? आसान भाषा में समझिए पूरा प्रोसेस

PF Withdrawal Rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पिछले साल EPFO ​​3.0 पेश किया…

Last Updated: April 7, 2026 18:01:15 IST