<
Categories: मनोरंजन

जन्म के समय करिश्मा का चेहरा तक नहीं देखना चाहते थे राज कपूर, रखी ऐसी शर्त! वजह कर देगी हैरान

Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर के जन्म के समय राज कपूर एक्ट्रेस के चेहरा तक नहीं देखना चाहते थे. उन्होंने रखी ऐसी शर्त कि जान हैरान हो जाएंगे आप.

बॉलीवुड की दुनिया के दिग्गज अभिनेता और निर्माता राज कपूर अपने बच्चों और नाती-पोतों से बहुत लगाव रखते थे. अभिनेत्री करिश्मा कपूर उनकी सबसे प्रिय थीं. एक किस्सा काफी मशहूर हैं, जो करिश्मा के जन्म के समय का है. बताया जाता है कि राज कपूर ने करिश्मा कपूर को जन्म के समय देखने से मना कर दिया था. उन्होंने एक अनोखी शर्त रखी, जिस जान आप चौंक सकते हैं. चलिए जानते हैं वो किस्सा.

क्या है वो किस्सा?

रितु नंदा की लिखी किताब ‘राज कपूर: द वन एंड ओनली शोमैन’ में करिश्मा कपूर की मां बबीता कपूर ने इस अनोखे किस्से का जिक्र किया है. उन्होंने करिश्मा कपूर के जन्म के दिन को याद करते हुए बताया कि उनके ससुर (राज कपूर) को छोड़कर पूरा परिवार ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनके साथ मौजूद था. ऐसा इसलिए था कि राज कपूर की जिद थी कि वे अस्पताल तभी आएंगे जब नवजात शिशु की आंखें नीली होंगी. हालांकि, सौभाग्य से करिश्मा कपूर अपने दादा की तरह गहरी नीली आंखों के साथ पैदा हुईं थीं.

यकीन ना होने तक नहीं गए अस्पताल

बबीता कपूर ने बताया कि राज कपूर तब तक अस्पताल नहीं गए, जब तक उन्हें यह नहीं बताया गया कि पैदा हुए बच्चे की आंखें गहरे नीले रंग की हैं. जब उन्होंने करिश्मा की आंखों का रंग देखा तो उन्हें बहुत राहत मिली. उन्होंने कहा कि आगे चलकर करिश्मा कपूर  बहुत बड़ी एक्ट्रेस बनेंगी.

जब करीना कपूर ने राज कपूर को किया याद

करीना कपूर खान ने एक बार बताया कि उनके दादा राज कपूर, करिश्मा कपूर को बहुत मानती थे. इसका कारण बताते हुए, करीना कपूर ने बताया कि करिश्मा की आंखें नीली थीं, बिल्कुल उनके दादा की तरह. यही सबसे मुख्य कारण था. वहीं, करीना कपूर खान को अपने पिता, रणधीर कपूर की हरी आंखें विरासत में मिली थीं. एक्ट्रेस ने आगे बताया कि राज कपूर गर्मियों के मौसम में उन्हें एक आम देते थे, जबकि करिश्मा को दो आम देते थे, क्योंकि वह करिश्मा को ज़्यादा पसंद करते थे.
Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

इंटरनेट नहीं चल रहा और करनी है पेमेंट? ऐसे करें UPI Payment, PhonePe ने शुरू की सर्विस

PhonePe UPI Payment without internet: कई बार पेमेंट करते-करते नेटवर्क चला जाता है या कई…

Last Updated: August 31, 2026 19:54:24 IST

PU Student Union Election Result Declared: छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर ABVP की हुई जीत, अंकित बिधान बने विजेता, 500 से अधिक वोटों से दर्ज की जीत

PU Student Union Election 2026: पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन प्रेसिडेंट का रिजल्ट घोषित हो गया…

Last Updated: August 31, 2026 19:50:31 IST

डीपफेक का शिकार हुईं ‘अर्जुन रेड्डी’ एक्ट्रेस शालिनी पांडे; इंस्टाग्राम पर दी तीखी प्रतिक्रिया, बोलीं, ‘प्राइवेसी पर हमला बर्दाश्त नहीं’

'अर्जुन रेड्डी' फिल्म की एक्ट्रेस शालिनी पांडे का एक डीपफेक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो…

Last Updated: August 31, 2026 19:31:17 IST

Sukesh Chandrashekhar: सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर किया फोन, अधिकारी को फोन कर दी धमकी, मिली 8 साल की सजा

Sukesh Chandrashekhar: सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर धोखाधड़ी करने के आरोप में सुकेश चंद्रशेखर को…

Last Updated: August 31, 2026 19:29:40 IST

US में दो सहेलियों की हुई हत्या; कुछ दिन पहले साथ में मनाया था ओणम; दोनों को जानने वाली एक कॉमन फ्रेंड पर शक

US में रहने वाली केरल की 2 महिलाओं की हत्या हो गई, जिसके बाद कैलिफोर्निया…

Last Updated: August 31, 2026 19:02:18 IST

सिंधु जल संधि पर भारत का दो टूक जवाब, आर्बिट्रेशन कोर्ट के फैसले को किया खारिज, कहा- संप्रभु फैसलों पर नहीं चलेगा बाहरी आदेश

Indus Waters Treaty: सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन के फैसले…

Last Updated: August 31, 2026 18:53:59 IST