होम / प्यार में मिला धोखा तो लड़के ने की लड़की के नए बॉयफ्रेंड की हत्या

प्यार में मिला धोखा तो लड़के ने की लड़की के नए बॉयफ्रेंड की हत्या

Roshan Kumar • LAST UPDATED : February 3, 2023, 1:10 pm IST

मुंबई ( A Boy killed New Boyfriend of Her Girlfriend) : एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्र की गुरुवार शाम मुंबई के चूनाभट्टी थाना इलाके में बीच सड़क पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चेंबूर इलाके के रहने वाले मुख्तार शेख के रूप में हुई । चूनाभट्टी पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम साढ़े छह बजे के करीब दो युवकों ने शेख को चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गए। आरोपी फिलहाल फरार हैं।

बुरी तरह जख्मी हालत में लोग छात्र को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित मुंबई के चूनाभट्टी इलाके में कॉलेज से घर लौट रहा था। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में प्रेम प्रसंग का एंगल है। एक लड़की पहले एक लड़के से प्यार करती थी, लेकिन वह उसे छोड़कर मृतक (मुख्तार शेख) से प्यार करने लगी, जिसके चलते लड़की के पुराने प्रेमी ने लड़के की हत्या कर दी।

मामला दर्ज

आरोपी लड़के ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है। चूनाभट्टी पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस क्राइम ब्रांच के साथ मामले की आगे की जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से जुटाई गई फुटेज के आधार पर हत्यारों के भागने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस मृतक लड़के के कॉलेज के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है ताकि उसके कॉलेज जीवन के बारे में सुराग मिल सके।  

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Neom Project: क्या है नियोम प्रोजेक्ट? जिसके लिए सऊदी सरकार जमीन खाली कराने के लिए लोगों की करा रही हत्या- Indianews
Heeramandi: हीरामंडी के बजट और कास्ट फीस का खुलासा, इस एक्ट्रेस को मिला सबसे ज्यादा पेमेंट- Indianews
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के सबसे शुभ दिन पर क्या करें और क्या न करें, जानें पूरी डिटेल- Indianews
IPL 2024: विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने- Indianews
Belgium में 10 नाबालिग लड़कों ने किया लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार, सबसे कम उम्र का आरोपी 11 वर्ष का- Indianews
लोगों से प्रोटीन सप्लीमेंट्स न लेने का आग्रह, जानें ICMR ने क्या दी सलाह- Indianews
America Election: ‘वोट नहीं दे सकती क्योंकि…’, अमेरिकी लेखिका ने विवेक रामास्वामी को वोट नहीं देने की बताई वजह- Indianews
ADVERTISEMENT