<
Categories: क्राइम

Amravati Sex Scandal: क्या था अमरावती सेक्स स्कैंडल के मास्टरमाइंड का मकसद? प्लैबॉय अयान ने 180 लड़कियों को क्यों बनाया हवस का शिकार

Amravati Sex Scandal: अमरावती सेक्स स्कैंडल ने हर किसी को हैरान कर दिया था. 19 साल के अयान ने जिस तरह 180 लड़कियों को अपना शिकार बनाया और उनकी सैकड़ों वीडियो बनाई वो सच में हैरान कर देने वाला था. अशोक खैरात से लेकर अयान के इस मामले ने हर किसी को चौंका दिया था. वहीं अब अमरावती सेक्स स्कैंडल में एक बड़ा खुलासा हुआ है.

Amravati Sex Scandal: अमरावती सेक्स स्कैंडल ने हर किसी को हैरान कर दिया था. 19 साल के अयान ने जिस तरह 180 लड़कियों को अपना शिकार बनाया और उनकी सैकड़ों वीडियो बनाई वो सच में हैरान कर देने वाला था. अशोक खैरात से लेकर अयान के इस मामले ने हर किसी को चौंका दिया था. वहीं अब अमरावती सेक्स स्कैंडल में एक बड़ा खुलासा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमरावती सेक्स स्कैंडल के मास्टरमाइंड, 19 साल के अयान अहमद ने जांचकर्ताओं को बड़े ही कैजुअल अंदाज़ में बताया कि अपने पहले ब्रेकअप के बाद वो एक “प्लेबॉय” बन गया था. अमरावती सेक्स स्कैंडल और ब्लैकमेल मामले की जांच में यह खुलासा हुआ कि अयान का मोबाइल फ़ोन का अच्छा-खासा बिज़नेस था और वो इंस्टाग्राम पर पेड प्रमोशन्स के ज़रिए भी पैसे कमाता था. अयान अहमद पर कई महिलाओं को अपने जाल में फंसाने और उनके साथ किए गए यौन कृत्यों के वीडियो बनाने का आरोप है, जबकि अन्य आरोपियों ने इन वीडियो को वायरल कर दिया था.

आलिशान लाइफस्टाइल के लिए लेता था उधारी

इतना ही नहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी है कि अयान अक्सर अपनी आलीशान लाइफस्टाइल को बनाए रखने के लिए अपने दोस्तों और परिवार से पैसे उधार लेता था, और अक्सर अपनी सामाजिक छवि और रुतबे को शानदार दिखाने की कोशिश में लड़कियों पर पैसे उड़ाता था. एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की भी जानकारी दी है कि यह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या के बजाय, किशोरों की एक खास मानसिकता और लाइफस्टाइल से जुड़ा मामला ज़्यादा लगता है.

Petrol Diesel Price Today 18 April: पेट्रोल-डीजल पर सस्पेंस टॉप पर! अभी फायदा या आगे नुकसान का तूफान? जानें कब करवाएं टंकी फुल

लड़कियों को ऐसे फसाता था अपने जाल में

वहीं पुलिस का ये भी कहना है कि सोशल मीडिया पर उसकी दिखावटी मौजूदगी ने महिलाओं को लुभाने में अहम भूमिका निभाई. पुलिस ने बताया कि वो ऑनलाइन लड़कियों से संपर्क साधता था और कुछ ही महीनों में उनका भरोसा जीत लेता था. एक बार जब उनकी आपस में जान-पहचान बढ़ जाती थी, तो कथित तौर पर वो उनसे यौन संबंध बनाने की मांग करता था या उन्हें ऐसी गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर करता था. AIMIM (अमरावती इकाई) से निकाले जाने से पहले, अयान उसके सोशल मीडिया हैंडल का काम देखता था. इतना ही नहीं अमरावती के सनसनीखेज यौन शोषण मामले में 47 सदस्यों वाली विशेष जांच टीम (SIT) के गठन के एक दिन बाद, पुलिस ने इस बात का ब्योरा साझा किया कि कैसे आरोपियों ने कथित तौर पर महिलाओं को बहला-फुसलाकर यौन कृत्यों को रिकॉर्ड किया. अब तक, पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Kal Ka Rashifal 18 April 2026: किसे मिलेगा धन और किसे बरतनी होगी सावधानी? जानें अपनी राशि का हाल

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों की होगी एंट्री! कॉलेजियम ने इन तीन हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम भेजे

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…

Last Updated: September 28, 2026 23:24:48 IST

मैदान से गायब हुए दीपक चाहर के तीन महंगे बैट, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बोले- मुझसे पैसे मांग लेते

Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…

Last Updated: September 28, 2026 22:32:29 IST

Marriage fraud: शादी का वादा कर लिव-इन में रहा युवक, फिर किया इनकार, युवती पहुंची SP ऑफिस

Marriage fraud: मोहाली की युवती ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लिव-इन…

Last Updated: September 28, 2026 21:35:06 IST

Tourism in India: भारतीयों को समंदर नहीं, मंदिर बुला रहे, 48% यात्राएं आस्था के नाम

Tourism in India: भारत में घरेलू पर्यटन की सबसे बड़ी वजह छुट्टियां या मनोरंजन नहीं,…

Last Updated: September 28, 2026 20:29:23 IST

UP News: सड़क पर हुई लड़ाई के बीच महिला को आया गुस्सा, लोहे की रॉड से तोड़ दी स्कॉर्पियो की खिड़की, Video Viral

उत्तर प्रदेश के औरैया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कथित तौर…

Last Updated: September 28, 2026 19:51:18 IST

Bengaluru News: अब क्या गिटार के लिए भी हेलमेट…, AI ट्रैफिक कैमरे ने गिटार को समझ लिया इंसान, कट गया 500 का चालान

बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने दावा किया कि एआई-संचालित ट्रैफिक कैमरे ने उसके गिटार को…

Last Updated: September 28, 2026 19:37:51 IST