Amravati Obscene Video: अमरावती अश्लील वीडियो मामले में एक आरोपी की पहचान अयान अहमद तनवीर के रूप में हुई है, जो अमरावती जिले के परतवाड़ा का निवासी है. उसे 11 अप्रैल को तब हिरासत में लिया गया था, जब कुछ महिलाओं और लड़कियों के साथ उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए.
अमरावती अश्लील वीडियो केस
Amravati Scandal: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में कई महिलाओं और लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरों के साथ-साथ वीडियो का मामला बढ़ता जा रहा है. इस मामले लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं पुलिस की जांच और कार्रवाई भी तेज हो गई है. इसी कड़ी में आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियो को ऑनलाइन शेयर करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.
आरोपी की पहचान अयान अहमद तनवीर के रूप में हुई है, जो अमरावती जिले के परतवाड़ा का निवासी है. उसे 11 अप्रैल को तब हिरासत में लिया गया था, जब कुछ महिलाओं और लड़कियों के साथ उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए.
परतवाड़ा पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया, पीड़ित नाबालिग प्रतीत होती हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर उन्हें बहला-फुसलाकर उनकी मर्जी के खिलाफ अश्लील तस्वीरें लीं, वीडियो बनाए और पीड़ितों को बदनाम करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.
पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और सबूत जुटाने के लिए उसकी जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 294 (अश्लील सामग्री की बिक्री और वितरण), पॉक्सो की धारा आठ और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में से किसी ने भी इस मामले में पुलिस से संपर्क नहीं किया है. पुलिस ने पीड़ितों और उनके परिवारों से आगे आकर मामले में सहयोग करने की अपील की है और उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी. पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
दूसरी तरफ बीजेपी के राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे ने दावा किया कि इस मामले में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं. उन्होंने एसआईटी और साइबर कर्मियों द्वारा इसकी जांच की मांग की. उन्होंने दावा किया कि एक गिरोह ने (ऐसे अपराधों के लिए) स्नैपचैट और व्हाट्सऐप ग्रुप बनाए थे. उन्होंने कहा कि पुलिस को आरोपी का मोबाइल फोन जब्त करना चाहिए और उसके साथियों के साथ हुई बातचीत का पता लगाना चाहिए.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…