<
Categories: क्राइम

UP Crime: खाकी-वर्दी के भेष में निकला दरिंदा! 4 हैवानों ने मिलकर नोंच डाला महिला का शरीर; अमरोहा में फैली सनसनी

अमरोहा के हसनपुर में इंसानियत के साथ-साथ खाकी को भी शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. मेरठ से आई 23 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि धार्मिक स्थल ले जाने के बहाने यूपी पुलिस के दरोगा, सिपाही और दो CRPF जवानों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक 23 साल की महिला ने हसनपुर थाने में तैनात एक दरोगा (सब-इंस्पेक्टर), एक सिपाही और दो CRPF जवानों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

धार्मिक स्थल ले जाने के बहाने वारदात

घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है. आरोप है कि CRPF के दो जवान महिला को मेरठ से हसनपुर लाए थे. हसनपुर में वे उसे अपने जानपहचान के दरोगा और सिपाही के पास ले गए. इसके बाद आरोपियों ने महिला को एक धार्मिक स्थल पर ले जाने का झांसा दिया और उसके साथ गलत काम (गैंगरेप) किया.

पीड़िता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई

घटना के बाद पीड़िता सीधे पुलिस स्टेशन पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया और आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया.

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

  • संजय तोमर (दरोगा, हसनपुर कोतवाली)
  • प्रमोद (सिपाही, हसनपुर कोतवाली)
  • CRPF के दो जवान

मामले की जांच जारी

अमरोहा के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अखिलेश भदौरिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला को मेरठ से हसनपुर लाने से लेकर घटना के समय तक किस आरोपी की क्या भूमिका थी.

सुरक्षा में तैनात जवानों और पुलिसकर्मियों पर ऐसे आरोप लगने से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है. हालांकि, घटना की पूरी सच्चाई पुलिस की विस्तृत जांच और अदालत की कार्यवाही के बाद ही साफ हो पाएगी.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: UP Crime

Recent Posts

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST

Union Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट का रेलवे कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा, मिलेगा बोनस, इन योजनाओं के बदलेंगे नाम

Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…

Last Updated: October 14, 2026 18:07:57 IST