Samsung Service Complaint:सैमसंग AC की खराब सर्विस और रिपेयर स्टोर ओनर के बुरे व्यवहार पर उत्तरप्रदेश के बदायूं के मयंक उपाध्याय ने X (ट्विटर) पर अपनी भड़ास निकाली है. नया AC खराब होने और शिकायत के बाद भी समाधान न मिलने पर सोशल मीडिया पर उनका गुस्सा फूट पड़ा. इस मामले पर कई यूजर ने Consumer Protection Act के तहत सख्त कार्रवाई और सैमसंग से जवाब मांगा है. जानिए क्या है पूरा मामला.
Samsung AC Issue: 'पैसे ऐंठ लिए, अब तमीज भी भूल गए?': सैमसंग की 'गुंडागर्दी' पर भड़का ग्राहक! ओनर पर लगाया बदतमीजी का आरोप
बड़े-बड़े विज्ञापन और बेहतर सर्विस के दावे करके ग्राहकों से हजारों रुपये ऐंठने वाली मल्टीनेशनल कंपनी सैमसंग की आफ्टर-सेल्स सर्विस की एक बार फिर पोल खुल गई है. नए-नए इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स बेचते वक्त तो कंपनी बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन जब सर्विस देने की बारी आती है तो ग्राहकों को दफ्तरों के चक्कर काटने पर मजबूर कर दिया जाता है. सैमसंग के कस्टमर सपोर्ट और उसके अधिकृत रिपेयर सेंटर्स का रवैया कितना लापरवाह और बदतमीज हो चुका है, इसका एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं से सामने आया है.
बदायूं के रहने वाले मयंक उपाध्याय (@panditmayank1) नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना दर्द और गुस्सा जाहिर किया है. मयंक के मुताबिक, उन्होंने बीते जुलाई महीने में सैमसंग का एक एसी खरीदा था. कुछ ही महीनों में जब एसी ने कूलिंग करना बंद कर दिया, तो उन्होंने 18 सितंबर को कंपनी के पास ऑफिशियल शिकायत दर्ज करवाई.
शिकायत दर्ज होने के बावजूद कई दिनों तक कोई नहीं आया. बार-बार कॉल करने और परेशान होने के बाद आखिरकार एक तकनीशियन उनके घर पहुंचा. लेकिन तकनीशियन ने आकर सिर्फ एसी देखा और बिना कोई मरम्मत किए या समस्या सुलझाए वहां से जाने लगा. जब मयंक ने उससे पूछा कि, ‘भैया, जब कुछ करना ही नहीं था तो आप आए ही क्यों?’ तो तकनीशियन ने बात बनाने के बजाय सीधे सर्विस स्टोर के ओनर को फोन लगा दिया.
ग्राहक का आरोप है कि बदायूं में सैमसंग रिपेयर स्टोर के ओनर सौरभ अग्रवाल ने फोन पर बात करते ही अपना आपा खो दिया. स्टोर ओनर ने ग्राहक से बेहद अभद्र, घटिया और घमंड भरी भाषा में बात की. इस बदतमीजी से परेशान होकर मयंक ने लोगों से अपील की है कि वे सैमसंग इंडिया का कोई भी प्रोडक्ट न खरीदें. उन्होंने कंपनी को टैग करते हुए लिखा कि सैमसंग को उन लोगों को तमीज और भाषा सिखानी चाहिए जिन्हें उन्होंने फ्रेंचाइजी या ओनरशिप दे रखी है.
मित्रों @Samsung AC परचेज किया था जुलाई में कूलिंग बंद होने पर शिकायत की गई 18 September को टेक्नीशियन आज आया कई बार कॉल करने पर आके देख के जाने लगा तब हमने उससे पूछा आप भैया आए ही क्यो उसने मालिक को कॉल लगाई मालिक इतनी बात सुनकर हाइपर हो गया @SamsungIndia का कोई भी प्रोडक्ट…
— Mayank Upadhyay 🇮🇳 (@panditmayank1) September 22, 2026
सोशल मीडिया पर मामला तूल पकड़ने के बाद सैमसंग इंडिया (@SamsungIndia) ने हमेशा की तरह एक रटा-रटाया जवाब चिपका दिया. कंपनी ने लिखा, ‘Hi Mayank, we’re truly sorry for your experience. Please share your concern and contact details via DM we’ll look into it promptly.’

इस मामले पर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. यूजर कल्पना श्रीवास्तव ने इसे उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम (Consumer Protection Act) का स्पष्ट उल्लंघन बताते हुए जांच, दोषी पर कठोर कार्रवाई और कानूनी कदम उठाने की चेतावनी दी है. वहीं, यूजर नितिन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि सिर्फ AC ही नहीं बल्कि सैमसंग के फ्रिज भी घटिया क्वालिटी के हैं और वारंटी खत्म होते ही खराब होने लगते हैं. सुधा साहू का कहना है कि ग्राहक के साथ ऐसा व्यवहार किसी भी जिम्मेदार ब्रांड को शोभा नहीं देता; समय पर सर्विस और सम्मानजनक भाषा सर्विस सेंटर की जिम्मेदारी है. इसके अलावा अभिषेक भारती, श्वेता श्रीवास्तव और दीपिका रस्तोगी जैसे कई अन्य यूजर्स ने भी सैमसंग इंडिया को टैग करते हुए मामले की जल्द से जल्द जांच करके पीड़ित ग्राहक को उचित समाधान देने की मांग की है.
kal Ka Rashifal 05 November 2026: गुरुवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…
kal Ka Rashifal 05 November 2026: गुरुवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…
IND vs NZ पहले वनडे में विराट कोहली ने नाबाद 74 रन बनाए. उन्होंने वनडे…
Neha Bohra Temple Remark Controversy: दिल्ली की वकील अमिता सचदेवा ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा…
नई दिल्ली, 3 नवंबर: बोर्ड परीक्षाओं में करीब 100 दिन बाकी रहते हुए एडटेक प्लेटफॉर्म…
Agniveer Scheme: सेना में अग्निवीर के तौर पर नौकरी कर रहे युवाओं को दो और…